फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'विश्व कप की खातिर आईपीएल नहीं खेलें भारतीय तेज गेंदबाज', कोहली से उलटा रोहित का जवाब

Thu, 08 Nov 2018 02:13 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Nov 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
virat kohli wants indian bowlers to rest ipl for world cup franchise likely to not support
रोहित शर्मा और विराट कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली विश्व कप से पहले अगले साल होने वाले आईपीएल में तेज गेंदबाजों को विश्राम देना चाहते हैं और लेकिन हाल में प्रशासकों की समिति (सीओए) में रखे गये इस प्रस्ताव को फ्रेंचाइजी टीमों का समर्थन मिलने की उम्मीद नहीं है। हैदराबाद में हाल में सीओए के साथ बैठक के दौरान कोहली ने तेज गेंदबाजों विशेषकर जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को पूरे आईपीएल से विश्राम देने का सुझाव दिया ताकि वे विश्व कप के लिये तरोताजा रहें। 

virat kohli wants indian bowlers to rest ipl for world cup franchise likely to not support
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : file photo

भारतीय कप्तान के इस प्रस्ताव का हालांकि किसी ने खास समर्थन नहीं किया और बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि फ्रेंचाइजी संभवत: इस पर सहमत नहीं होंगी। बैठक में मौजूद बोर्ड के एक शीर्ष अधिकारी ने गुरूवार को पीटीआई से कहा, 'आईपीएल 29 मार्च से शुरू होकर 19 मई को समाप्त होगा। भारत को विश्व कप में अपना पहला मैच पांच जून को दक्षिण अफ्रीका से खेलना है और इसमें 15 दिन का अंतर होगा। इसलिए तेज गेंदबाजों को पूरे आईपीएल से विश्राम दिये जाने की संभावना बहुत कम है।'

virat kohli wants indian bowlers to rest ipl for world cup franchise likely to not support
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : ndtv

यहां तक बैठक में मौजूद सीमित ओवरों के कप्तान रोहित शर्मा भी कोहली से सहमत नहीं थे। अधिकारी ने कहा, 'जब कोहली ने अपना विचार रखा तो सीओए प्रमुख विनोद राय ने रोहित से उनकी राय पूछी। रोहित ने साफ किया कि अगर मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ में पहुंचती है और बुमराह फिट रहते हैं तो वह उन्हें विश्राम नहीं दे सकते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli wants indian bowlers to rest ipl for world cup franchise likely to not support
भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI

बैठक में उपिस्थत एक अन्य अधिकारी ने कहा कि यह 'अजीब' है कि भारतीय कप्तान ने तेज गेंदबाजों को पूरे आईपीएल से विश्राम देने की बात कही। उन्होंने कहा, 'पिछले कुछ वर्षों से आईपीएल ट्रेनर और फिजियो खिलाड़ियों की व्यस्तता को लेकर भारतीय टीम के सहयोगी स्टाफ के साथ मिलकर काम करते हैं। अगले साल भी ऐसा होगा और तेज गेंदबाज सभी मैचों में नहीं खेलेंगे। मुख्य मसला भुवी और बुमराह से जुड़ा है क्योंकि शमी, उमेश और खलील अपनी फ्रेंचाइजी टीमों की स्वाभाविक पसंद नहीं हैं और हो सकता है कि वे सभी आईपीएल मैचों में नहीं खेलें।'

विज्ञापन
virat kohli wants indian bowlers to rest ipl for world cup franchise likely to not support
virat kohli angry

उन्होंने कहा, 'विराट चाहते हैं कि उनके दो प्रमुख तेज गेंदबाजों को आईपीएल से विश्राम दिया जाए, लेकिन इसका विपरीत असर भी पड़ सकता है क्योंकि वे विश्व कप से दो महीने पहले से मैच अभ्यास से दूर रहेंगे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed