फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली की खुशी के बीच देश के इन इलाकों से आई बुरी खबर, लगी भीषण आग

Thu, 08 Nov 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 08 Nov 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in several places in country on the occassion of Diwali
दिल्ली के लक्ष्मी नगर में आग - फोटो : ANI

देश में दिवाली के मौके पर एक तरफ पूरा देश जश्न मना रहा था, अपने परिवार और रिश्तेदारों से मिलने का यही तो खास मौका होता है। वहीं दूसरी तरफ कई जगहों से बुरी खबर भी सामने आई। जहां इस खुशी के मौके पर भीषण आग लगी। चलिए आपको बताते हैं किन राज्यों में कहां आग लगी और कैसी स्थिति रही-

loader

पंजाब- पटाखों के कारण आग

Fire broke out in several places in country on the occassion of Diwali
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
दिवाली के मौके पर पंजाब के लुधियाना से सबसे ज्यादा आग लगने की खबरें आईं। यहां इस दौरान करीब 25 जगहों पर आग लगी। न्यूज वेबसाइट के मुताबिक फायर ऑफिसर शंभू नाथ शर्मा का कहना है कि लुधियाना में पटाखे के चलते करीब 25 जगहों पर आग लगी है। जिसके बाद 37 दमकल की गाड़ियों को आग बुझाने के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र- राजश्री लॉटरी में आग

Fire broke out in several places in country on the occassion of Diwali
दुकान में लगी आग - फोटो : ANI
महाराष्ठ्र के ठाणे में भी दिवाली के मौके पर आग लग गई। जानकारी के मुताबिक यहां राजश्री लॉटरी में आग लग गई। हालांकि आग को फौरन बुझा लिया गया। घटना में किसी को नुकसान नहीं हुआ है।

उत्तर प्रदेश- मोमबत्ती कारखाने में आग

Fire broke out in several places in country on the occassion of Diwali
मोमबत्ती कारखाने में आग - फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर स्थित बिरहाना पार्क में गोयल मोमबत्ती के कारखाने में आग लग गई। घटना रात के 10.45 बजे की है। आग लगने के कारण फैक्ट्री में रखे सिलेंडरों में भी धमाके होने लगे। आग बुझाने में दमकल की गाड़ियों को घंटों लग गए।

मामले पर पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि फैक्ट्री तीन मंजिला मकान में चल रही थी। जिसमें भारी मात्रा में मोम और सिलेंडर रखे थे। आग की लपटों से स्थिति खतरनाक हो गई थी। जिसके चलते पुलिस ने आसपास के सभी मकानों को खाली करा दिया। स्थानीय लोगों ने फैक्ट्री के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है।
विज्ञापन

दिल्ली- एटीएम में आग

Fire broke out in several places in country on the occassion of Diwali
एटीएम में आग - फोटो : ANI
देश की राजधानी के लक्ष्मी नगर से भी आग लगने की खबर आई। यहां इलाके के एटीएम में आग लग गई थी। जिसे बाद में बुझा लिया गया। इसके अलावा दिल्ली के गांधी मैदान क्षेत्र के राजधानी गेस्ट हाउस की दूसरी मंजिल पर भी आग लग गई। यह काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है। आग को बुझाने में घंटों लग गए। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed