फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'गुलाबी बल्ले' से खेलते नजर आए कप्तान कोहली, आखिर क्या है 'पिंक टेस्ट' की पूरी कहानी

Thu, 03 Jan 2019 01:11 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Thu, 03 Jan 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
virat kohli use pink bat at sydney test against australia
virat kohli

चेतेश्वर पुजारा (130*) के 18वें टेस्ट शतक और मयंक अग्रवाल (77) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने सिडनी टेस्ट के पहले दिन टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 303 रन बना लिए हैं। मैच की पहली पारी में कप्तान विराट कोहली 23 रन बनाकर आउट हो गए। बता दें कि सिडनी टेस्ट में कोहली पिंक कलर के बैट से खेलते हुए नजर आए थे।

virat kohli use pink bat at sydney test against australia
virat kohli

फैंस को बता दें कि सिडनी में साल की शुरुआत में खेले गए पहले टेस्ट को पिंक टेस्ट यानि की गुलाबी टेस्ट कहा जाता है। इसी वजह से कप्तान कोहली ने अपने बैट पर गुलाबी रंग की ग्रिप चढ़ाई थी। इसके अलावा यहां तक कि उनके ग्लब्स पर भी गुलाबी रंग चढ़ा नजर आया।

virat kohli use pink bat at sydney test against australia
pink test

सिडनी के ग्राउंड में पिंक टेस्ट पहली बार साल 2009 में खेला गया था। यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और द. अफ्रीका के बीच हुआ था। पिछले 10 वर्षों से लगातार इस मैदान पर साल का पहला पिंक टेस्ट खेला जाता है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेला जा रहा मैच 11वां पिंक टेस्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli use pink bat at sydney test against australia
pink test

क्यों होता है पिंक टेस्ट
बता दें कि पिंक टेस्ट मैच के तीसरे दिन को 'जेन मैक्ग्रा डे' के नाम से जाना जाता है। इसे सपोर्ट करने के लिए फैंस उस दिन गुलाबी रंग के कपड़े पहनते हैं। इससे सिडनी क्रिकेट ग्राउंड गुलाबी समंदर सा दिखाई देता है।

विज्ञापन
virat kohli use pink bat at sydney test against australia
pink test

इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह यह है कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्ग्रा की पत्नी जेन मैक्ग्रा की मौत स्तन कैंसर की वजह से हुई थी। इसीलिए टेस्ट मैच से जुटाई गई राशि को ग्लेन मैक्ग्रा फाउंडेशन को दिया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed