फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Porsche ने नई Macan Facelift को किया लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Mon, 29 Jul 2019 02:40 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Mon, 29 Jul 2019 02:40 PM IST
विज्ञापन
Porsche Macan Facelift Launched In India all you need to know
Porsche Macan Facelift - फोटो : Social

जर्मनी की सुपर लग्जरी कार निर्माता कंपनी पोर्शे ने नई Porsche Macan Facelift को लॉन्च कर दिया है। यह कार अब पहले से ज्यादा एडवांस्ड और कई नए फीचर्स से लैस है। इतना ही नहीं इस कार में दो वेरिएंट Macan और Macan S  मिलेंगे। आइये जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत के बारे में...

इंजन

Porsche Macan Facelift Launched In India all you need to know
Porsche Macan Facelift - फोटो : Porsche

नई Porsche Macan facelift में दो इंजन ऑप्शन मिलेंगे। इसमें एक 2.0 लीटर का इंजन मिलेगा जो 248 पीएस की पावर और 370 न्यूटन मीटर का टार्क देगा। इसके अलावा इसमें 7 स्पीड ड्यूल क्लच ट्रांसमिशनभी लगे हैं। कार की टॉप स्पीड 229kmph है और 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ने के लिए इसे सिर्फ 6.7 सेकंड का समय लगता है। एक लीटर में यह 12.34 किलोमीटर की माइलेज निकाल देती है। इसके अलावा Macan S की बात करें तो इसमें 3.0 लीटर का ट्वीन टर्बो वी6 इंजन लगा है जो 354 पीएस की पावर और 480 न्यूटनम मीटर का टॉर्क देता है। वही इसमें 7 स्पीड ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन दिए गये हैं। कार की टॉप स्पीड 254 kmph है और 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ने के लिए इसे सेकंड्स का समय लगता है। एक लीटर में 11.23 किलोमीटर की माइलेज दे सकती है।

फीचर्स

Porsche Macan Facelift Launched In India all you need to know
2019 Porsche Macan facelift - फोटो : Social

नई 2019 Porsche Macan facelift का लुक काफी पिमियम है। इसमें 20 इंच के Alloy व्हील्स लगे हैं। इसके अलावा इसके इंटीरियर में भी इस बार काफी नयापन है। इसके डैशबोर्ड में इस बार कुछ बदलाव किये हैं, यहां पर नया 10.9 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया हैं जो  पॉर्श कम्युनिकेशन मैनेजमेंट सिस्टम, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत

Porsche Macan Facelift Launched In India all you need to know
2019 Porsche Macan facelift - फोटो : Porsche

नई Porsche Macan Facelift की एक्स शोरूम कीमत 69.98 लाख रुपये है और S वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 85.03 लाख रुपये रखी गई है। इस मॉडल में 4 कलर वेरिएंट Miami Blue, Mamba Green Metallic, Dolomite Silver Metallic और Crayon उपलब्ध है। भारत में इसका मुकाबला Audi Q5 और Jaguar F-Pace से होगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed