फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुष्का के साथ बिताया वो पल सारी जिंदगी याद रहेगा: विराट कोहली

Tue, 13 Jun 2017 07:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Tue, 13 Jun 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli talks about Anushka Sharma’s lucky presence
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : twitter
टीम इंडिया के कप्तान और बॉलीवुड सुपरस्टार अनुष्का शर्मा के बीच प्यार दिनोंदिन परवान चढ़ रहा है। जहां अनुष्का फिल्मों में धमाल मचा रहीं हैं, तो वहीं विराट की कप्तानी में टीम इंडिया भी टीम लगातार जीत रही है। इस साल भी टीम इंडिया ने भी साउथ अफ्रीका को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है।

अनुष्का के साथ बिताया वो पल सारी जिंदगी याद रहेगा: विराट कोहली

Virat Kohli talks about Anushka Sharma’s lucky presence
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : Bollywood Life
इस मैच से पहले विराट कोहली ने अपने करियर के उन लम्हों को याद किया, जिनमें अनुष्का उनके साथ थीं। दोनों के बीच रिश्ता काफी गहरा होता जा रहा है। इससे पहले भी विराट और अनुष्का कई पार्टियों और फंक्शंस में एक-दूसरे के साथ नजर आ चुके हैं। हाल ही में दोनों जहीर खान और सागरिका घटके की सगाई में साथ पहुंच थे।

अनुष्का के साथ बिताया वो पल सारी जिंदगी याद रहेगा: विराट कोहली

Virat Kohli talks about Anushka Sharma’s lucky presence
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : Pintrest
स्टार स्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में कोहली ने अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के बारे में खुलकर बात की। विराट ने बताया कि अनुष्का उनके 'क्रिकेट करियर' में तमाम उतार-चढ़ाव में उनके साथ रही हैं। विराट ने बताया कि इंग्लैंड सीरीज के दौरान मोहाली टेस्ट के दौरान अनु्ष्का सरप्राइज देते हुए उनसे मिलने के लिए पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुष्का के साथ बिताया वो पल सारी जिंदगी याद रहेगा: विराट कोहली

Virat Kohli talks about Anushka Sharma’s lucky presence
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : Social Media
साथ ही जब कोहली को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया, तब भी अनुष्का उनके साथ मेलबर्न में मौजूद थीं। बता दें कि इंग्लैंड सीरीज के दौरान कोहली को बताया गया कि वो सीमित ओवरों में भी टीम की कप्तानी करेंगे। विराट ने बताया कि वो यह सुनकर काफी भावुक हो गए थे और उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। उस वक्त अनुष्का भी उनके साथ थीं।
विज्ञापन

अनुष्का के साथ बिताया वो पल सारी जिंदगी याद रहेगा: विराट कोहली

Virat Kohli talks about Anushka Sharma’s lucky presence
विराट कोहली
विराट ने कहा, "फोन रखने के बाद मेरी आंखों के सामने मेरा पूरा करियर नजर आ रहा था। यह बेहद खास लम्हा था। यह और भी यादगार बन गया क्योंकि अनुष्का मेरी साथ थी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे यह दिन भी देखने को मिलेगा। मुझे खुशी है कि मैंने वो लम्हा अनुष्का के साथ बिताया और उसे मैं हमेशा याद करूंगा।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed