{"_id":"5c69506bbdec22737a3686d1","slug":"virat-kohli-sustain-number-1-position-in-icc-test-batting-ranking","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ICC टेस्ट रैकिंग में कोहली की बादशाहत बरकरार, पुजारा ने भी बढ़ाई भारत की शान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC टेस्ट रैकिंग में कोहली की बादशाहत बरकरार, पुजारा ने भी बढ़ाई भारत की शान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sun, 17 Feb 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
pujara virat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आईसीसी की ताजा टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान और उनके साथी चेतेश्वर पुजारा ने तीसरा स्थान बरकरार रखा है जबकि श्रीलंका के कुशल परेरा ने 58 स्थान की लंबी छलांग लगाई।
2 of 5
virat kohli australia
कोहली 922 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर है। उनके बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (897 अंक) और चेतेश्वर पुजारा (881 अंक) का नंबर आता है। कोहली और पुजारा को छोड़कर कोई भी अन्य भारतीय शीर्ष दस में शामिल नहीं है।
3 of 5
kusal perera
श्रीलंका की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन टेस्ट में जीत के नायक रहे परेरा 51 और नाबाद 153 रन की पारियों के दम पर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 40वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। परेरा ने विश्व फर्नांडो (नाबाद छह) के साथ आखिरी विकेट के लिये 78 रन की अटूट साझेदारी करके 83 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
pat cummins
गेंदबाजों की सूची में आस्ट्रेलिया के पैट कमिन्स ने कैगिसो रबाडा को पीछे छोड़कर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। मैकग्रा (2006) के बाद कमिन्स पहले आस्ट्रेलियाई गेंदबाज हैं जो नंबर एक पर पहुंचे। कमिन्स के बाद इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन और दक्षिण अफ्रीका के रबाडा का नंबर आता है।
विज्ञापन
5 of 5
रवींद्र जडेजा
भारतीय गेंदबाजों में रविंद्र जडेजा 794 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। जडेजा आलराउंडरों की सूची में भी तीसरे स्थान पर हैं। इस सूची में वेस्टइंडीज के जैसन होल्डर पहले और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन दूसरे स्थान पर हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।