{"_id":"6add7e7bd1efa1370f0b1c17","slug":"india-vs-new-zealand-lockie-ferguson-to-skip-third-t20i-matt-henry-to-sit-out-remainder-of-series-2026-10-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत बनाम न्यूजीलैंड: तीसरे टी20 में क्यों नहीं खेलेंगे फर्ग्यूसन? मैट हेनरी सीरीज के शेष मैचों से हुए बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत बनाम न्यूजीलैंड: तीसरे टी20 में क्यों नहीं खेलेंगे फर्ग्यूसन? मैट हेनरी सीरीज के शेष मैचों से हुए बाहर
Sun, 25 Oct 2026 09:28 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च

Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 25 Oct 2026 09:28 AM IST
सार
- भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा।
- न्यूजीलैंड टीम को इस मैच से पहले झटका लगा है क्योंकि मैट हेनरी शेष तीन मैचों से बाहर हो गए हैं।
- वर्कलोड प्रबंधन के तहत लॉकी फर्ग्यूसन भी तीसरे टी20 का हिस्सा नहीं होंगे।
विज्ञापन
मैट हेनरी
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज खेल रही न्यूजीलैंड की टीम के तेज गेंदबाजी विकल्पों की आने वाले दिनों में कड़ी परीक्षा होने वाली है। न्यूजीलैंड क्रिकेट के अनुसार, खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत तेज गेंदबाजों को रोटेट किया जा रहा है। लॉकी फर्ग्यूसन मंगलवार को वेलिंगटन में होने वाले तीसरे टी20 मैच के लिए यात्रा नहीं करेंगे, बल्कि रविवार को ऑकलैंड चले जाएंगे ताकि वे शुक्रवार को ऑकलैंड और फिर हैमिलटन में होने वाले चौथे और पांचवें टी20 मैच के लिए उपलब्ध रह सकें।
विज्ञापन
Trending Videos
क्राइस्टचर्च में ही रुकेंगे हेनरी
वहीं, मैट हेनरी क्राइस्टचर्च में ही रुकेंगे, जहां पहले दो टी20 मैच खेले गए थे। वह इस सीरीज के बाकी बचे तीनों टी20 मैचों से बाहर हो गए हैं। इसके बजाय, वह न्यूजीलैंड और भारत के बीच चार नवंबर को खेले जाने वाले पहले वनडे मैच से पहले ऑकलैंड के लिए रवाना होंगे। काइल जैमीसन, जो शुरुआती दोनों टी20 मैचों का हिस्सा नहीं थे, तीसरे मैच के लिए वेलिंगटन जाएंगे और मैच के बाद वहीं रुकेंगे ताकि वे 31 अक्तूबर को वेलिंगटन के खिलाफ कैंटरबरी के फोर्ड ट्रॉफी दूसरे दौर के मैच के लिए उपलब्ध रह सकें।
इसके बाद जैमीसन भी वनडे मुकाबलों के लिए ऑकलैंड रवाना होंगे। ब्लेयर टिकनर अंतिम तीन मैचों के लिए वेलिंगटन में टी20 टीम से जुड़ेंगे, जबकि जोश क्लार्कसन ऑकलैंड जाएंगे और अंतिम दो टी20 मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। वहीं, मैट फिशर केवल तीसरे टी20 मैच के लिए कवर के रूप में टीम के साथ वेलिंगटन की यात्रा करेंगे और उसके बाद भारत ए के खिलाफ अपने दूसरे चार दिवसीय मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड ए टीम में वापस लौट आएंगे।

न्यूजीलैंड के कोच ने क्या कहा?
न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने कहा, हम अपनी टीम की गहराई के मामले में बहुत भाग्यशाली हैं कि हम अपने तेज गेंदबाजों के वर्कलोड को प्रबंधित करने में मदद के लिए अलग-अलग खिलाड़ियों को बुला सकते हैं। यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर सकते हैं कि वे आगे आने वाले सभी क्रिकेट के लिए टीम के लिए प्रदर्शन करने की सर्वश्रेष्ठ स्थिति में हों।
क्राइस्टचर्च में खेले गए दोनों शुरुआती मुकाबले जीतकर भारतीय टीम पांच मैचों की इस टी20 सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है। शेष टी20 मैचों के बाद दोनों टीमें पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलेंगी और फिर दिसंबर की शुरुआत में दो टेस्ट मैचों के साथ इस पूरे दौरे का समापन होगा।