फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पृथ्वी शॉ की मैदान पर वापसी जल्द, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोट के बाद पास किया यो-यो टेस्ट

Sun, 17 Feb 2019 04:24 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sun, 17 Feb 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
prithvi shaw cleared yo yo test before mushtaq ali trophy at nca
पृथ्वी शॉ

टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ बहुद जल्दी मैदान पर वापसी करेंगे। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल हुए पृथ्वी शॉ ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से पहले गुरुवार को यो-यो टेस्ट की परीक्षा भी पास कर ली है। 19 साल के शॉ ने बैंगलोर की नेशनल क्रिकेट अकेडमी (एनसीए) में यो-यो टेस्ट पास किया।

prithvi shaw cleared yo yo test before mushtaq ali trophy at nca
अजिंक्य रहाणे - फोटो : indian express

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे सैयद मुश्ताक अली घरेलू टी20 टूर्नामेंट में मुंबई की कप्तानी करेंगे। यह टूर्नामेंट 21 से 28 फरवरी तक इंदौर में खेला जाएगा। 

prithvi shaw cleared yo yo test before mushtaq ali trophy at nca
prithvi shaw

पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर की नेतृत्व वाली मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) की चयन समिति ने इस टूर्नामेंट के लिए शनिवार को 15 सदस्यीय टीम का चयन किया। टीम में युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को शामिल किया गया है जो ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल होने के बाद पहली बार प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
prithvi shaw cleared yo yo test before mushtaq ali trophy at nca
पृथ्वी शॉ

श्रेयस अय्यर, सिद्धेश लाड, सूर्य कुमार यादव और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज आदित्य तारे को भी टीम में जगह मिली है। गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई अनुभवी धवल कुलकर्णी करेंगे। मुंबई ने इससे पहले मौजूदा सत्र में रणजी ट्राफी और विजय हजारे एकदिवसीय ट्राफी में खराब प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
prithvi shaw cleared yo yo test before mushtaq ali trophy at nca
prithvi shaw
टीम:
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), पृथ्वी साव, श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर, धवल कुलकर्णी, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, सूर्य कुमार यादव, आकाश पारकर, एकनाथ केकर, धुरमिल मटकर, शम्स मुलानी, शुभम रंजन, तुषार देशपांडे और रोयस्टन डियाज। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed