फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्मिथ-वॉर्नर के लिए पसीजा कोहली का 'विराट' दिल, बोले- किसी को न मिले ऐसी सजा

Tue, 11 Dec 2018 08:17 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 11 Dec 2018 08:17 AM IST
विज्ञापन
virat kohli says no one gets treated the way steve smith and david warner
virat kohli

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को कहा कि दक्षिण अफ्रीका में बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर जैसा बर्ताव हुआ था उसे देखकर वह काफी निराश थे। 

virat kohli says no one gets treated the way steve smith and david warner
virat kohli pc - फोटो : file photo

कोहली ने फॉक्स क्रिकेट के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मुझे यह देख कर काफी दुख हुआ था। आप नहीं चाहते कि किसी को भी ऐसी स्थिति का सामना करना पड़े क्योंकि मैं डेविड और स्मिथ को जानता हूं। मैदान में प्रतिस्पर्धा और संघर्ष के बाद आप कभी ऐसी स्थिति नहीं चाहेंगे जैसा दो खिलाड़ियों के साथ हुआ। इस घटना के बाद जो हुआ उससे मुझे निराशा हुई।'
 

virat kohli says no one gets treated the way steve smith and david warner
bencraft steve smith

कोहली ने कहा, 'जिस चीज ने मुझे सबसे ज्यादा परेशान किया वह उनके हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद किया गया बर्ताव और जिस तरह से उन्हें वहां से बाहर ले जाया गया, वह था। इन चीजों से मुझे लगा कि उनके साथ बहुत खराब बर्ताव हुआ। उनको दी गई सजा पर टिप्पणी करने के लिए मैं सही व्यक्ति नहीं हूं लेकिन लोगों के साथ ऐसा बर्ताव देखना मेरे लिए काफी दुखद था। एक क्रिकेटर के तौर पर मैं कभी भी ऐसा नहीं चाहूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli says no one gets treated the way steve smith and david warner
स्मिथ और वॉर्नर - फोटो : file

गौरतलब कि मार्च में हुए केपटाउन टेस्ट मैच में गेंद से छेड़छाड़ का दोषी पाए जाने पर स्मिथ और वॉर्नर फिलहाल एक साल के प्रतिबंध की सजा काट रहे हैं। स्मिथ और वॉर्नर के अलावा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस मामले में संलिप्तता के लिए कैमरन बैनक्रॉफ्ट को भी नौ महीने के लिए प्रतिबंधित किया। 

विज्ञापन
virat kohli says no one gets treated the way steve smith and david warner
team india

बता दें कि टीम इंडिया ने सोमवार को पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 31 रन से हराकर सीरीज की विजयी शुरूआत की। बहरहाल, स्मिथ और वॉर्नर की गैर मौजूदगी में ज्यादातर लोगों का मानना है कि भारतीय टीम टेस्ट सीरीज जीत की प्रबल दावेदार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed