फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पैन के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, 90 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा...

Tue, 11 Dec 2018 08:17 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 11 Dec 2018 08:17 AM IST
विज्ञापन
tim paine becomes first australian captain to lose first four matches
टिम पैन

टिम पैन ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के मुश्किल समय में कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली। पैन ने टीम की कमान संभालने का हौसला जरूर दिखाया, लेकिन उनके नेतृत्व में कंगारू टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। पैन के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया को सोमवार को टीम इंडिया के हाथों 31 रन की शिकस्त का सामना करना पड़ा। इसी के साथ कप्तान पैन के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।

tim paine becomes first australian captain to lose first four matches
tim paine

पैन ने तब कप्तानी संभाली जब स्टीव स्मिथ पर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया। ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व करते हुए पैन को चार टेस्ट हुए हैं और सभी में उन्हें शिकस्त झेलनी पड़ी है। 90 साल के बाद पैन लगातार चार टेस्ट हारने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बने।

tim paine becomes first australian captain to lose first four matches
एशेज सीरीज

इससे पहले अपने शुरुआती चार टेस्ट में लगातार शिकस्त झेलने वाले कंगारू कप्तान जैक राइडर थे। राइडर के नेतृत्व में 1928/29 एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को लगातार चार मैचों में शिकस्त झेलनी पड़ी थी। राइडर ने केवल पांच ही टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व किया। चार में हार के बाद कंगारू टीम ने आखिरी मैच जीता। राइडर ने तभी क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
tim paine becomes first australian captain to lose first four matches
टिम पैन
हालांकि, पैन के साथ ऐसा नहीं है। उन्हें पूरी सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व करना है। अब यह देखना रोचक होगा कि टीम इंडिया पर्थ में 14 दिसंबर से होने वाले दूसरे टेस्ट को जीतने में सफल हुई तो पैन के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा।
 
विज्ञापन
tim paine becomes first australian captain to lose first four matches
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

वैसे, ऑस्ट्रेलिया का पर्थ की वाका पिच पर प्रदर्शन अच्छा रहा है। कंगारू टीम ने यहां 44 टेस्ट खेले, जिसमें 25 मुकाबले जीते। 8 मैच ड्रॉ रहे जबकि 11 मैच में उसे शिकस्त सहनी पड़ी। वही टीम इंडिया की कोशिश पहले टेस्ट में मिली जीत की लय को बरकरार रखने और सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने की होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed