फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली में भी है बुमराह का खौफ, मेलबर्न में जीत के बाद किया बड़ा खुलासा

Sun, 30 Dec 2018 01:27 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Sun, 30 Dec 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
virat kohli says jasprit bumrah is scary for opposition
टीम इंडिया

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को मेलबर्न टेस्ट में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद अपनी टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की है। बुमराह ने मैच में 9 विकेट लिए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। टीम इंडिया ने बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच 137 रन से जीतकर चार मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई। सीरीज का चौथा व अंतिम टेस्ट 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा।

virat kohli says jasprit bumrah is scary for opposition
jasprit bumrah

बुमराह ने पहली पारी में छह जबकि दूसरी पारी में तीन विकेट चटकाए। कोहली ने कहा कि विरोधी टीम के लिए बुमराह खतरनाक हैं और वह खुद कभी उनका सामना करना पसंद नहीं करेंगे। जीत के बाद कोहली ने कहा, 'मेरे ख्याल से बुमराह ने सफेद गेंद के क्रिकेट में अपनी फिटनेस और ऊर्जा का शानदार स्तर दर्शाया है। वह इतने बेहतरीन गेंदबाज हैं कि नई गेंद से रन नहीं खर्च करते और विकेट लेने की कोशिश में रहते हैं। वह अंतिम ओवरों में भी रन नहीं खर्च करते हैं।'

virat kohli says jasprit bumrah is scary for opposition
virat kohli

भारतीय कप्तान ने आगे कहा, 'बुमराह ऐसे ट्रेनिंग करते हैं जैसे वह टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हो। उनकी मानसिकता उन्हें विश्व में सबसे अलग बनाती है। वह पिच को देखते हैं तो यह नहीं सोचते कि यह कड़क है। वह विकेट सोचते हैं। वह सोचते हैं कि कैसे विकेट निकाला जाए। यह मानसिकता उन्हें अन्य गेंदबाजों से अलग बनाती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli says jasprit bumrah is scary for opposition
विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह

विराट कोहली ने साथ ही कहा, 'टेस्ट क्रिकेट में बुमराह जिस तरह परिपक्व हुए हैं और जिस क्षेत्र में वह गेंदबाजी करते हैं, उससे वह विरोधी बल्लेबाजों के लिए खौफ बन चुके हैं। मैं ईमानदारी से कहूं तो कभी उनका सामना करना पसंद नहीं करूंगा क्योंकि जब वह लय में होते हैं तो बल्लेबाज को मुश्किल में डाल देते हैं।'

विज्ञापन
virat kohli says jasprit bumrah is scary for opposition
जसप्रीत बुमराह

बुमराह ने मौजूदा सीरीज के तीन टेस्ट में 20 विकेट लिए और उनका कोई सानी नजर नहीं आ रहा। इस दौरान बुमराह ने कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए। बता दें कि टीम इंडिया ने बॉक्सिंग-डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 137 रन से हराकर इतिहास रच दिया। भारत ने इसी के साथ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा बरकरार रखा है। यह टीम इंडिया की 150वीं टेस्ट जीत रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed