फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL: ये खिलाड़ी भी बैंगलोर को नहीं बना पाए चैंपियन, बाहर हुए तो बन गए कोहली के दुश्मन

Tue, 09 Apr 2019 03:04 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Tue, 09 Apr 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
virat kohli royal challengers bangalore never wins IPL title with star cricketers
virat kohli rcb

सितारों से सजी बैंगलोर की टीम ने इंडियन टी-20 लीग का अब तक कोई खिताब अपने नाम नहीं किया है। लगातार छह मैच गंवाने वाली बैंगलोर में हर सीजन में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी आते हैं, लेकिन टीम को टाइटल जीतने में कामयाबी नहीं मिल पाती। हालांकि इस टीम का साथ छोड़ दूसरी फ्रेंजाइजी के लिए खेलने वाले खिलाड़ियों ने हमेशा कमाल का प्रदर्शन किया है।


 

virat kohli royal challengers bangalore never wins IPL title with star cricketers
शेन वॉटसन - फोटो : ipl

पिछले सीजन में चेन्नई को चैंपियन बनाने वाले शेन वॉटसन 2017 में बैंगलोर की तरफ से खेले थे। लेकिन विराट कोहली के नेतृत्व में इस खिलाड़ी के बल्ले को जंग लग गया। वहीं, चेन्नई के साथ जुड़ते ही उनकी कई धुआंधार पारियां खेली।

virat kohli royal challengers bangalore never wins IPL title with star cricketers
क्रिस गेल - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसा ही हाल क्रिस गेल का भी है। गेल ने आरसीबी के लिए कई बड़ी पारियां जरूर खेलीं, लेकिन वो भी टीम को चैंपियन न बना सके। पिछले साल यह खिलाड़ी जैसे ही पंजाब में शामिल हुआ मानो रनों की बाढ़ आ गई। पिछले सीजन में उन्होंने केएल राहुल के साथ मिलकर टीम को शानदार आगाज दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli royal challengers bangalore never wins IPL title with star cricketers
केएल राहुल - फोटो : पीटीआई

पंजाब के दूसरे ओपनर भी इससे पहले बैंगलोर की तरफ से ही खेले थे। साल 2016 में उन्होंने बैंगलोर के लिए खेलते हुए करीब 400 रन बनाए थे, लेकिन पिछले सीजन में इस खिलाड़ी ने पंजाब के लिए खेले हुए 769 रन ठोक डाले थे।

विज्ञापन
virat kohli royal challengers bangalore never wins IPL title with star cricketers
एबी डीविलियर्स

एबी डीविलियर्स के अलावा इस टीम से ब्रैंडन मैकुलम, क्विंटन डी कॉक, डैरेन सैमी, तिलकरत्ने दिलशान और डर्क नैनिस जैसे खिलाड़ी जुड़ चुके हैं, लेकिन आज तक यह टीम चैंपियन नहीं बन पाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed