फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हार्दिक पांड्या से क्या चाहते हैं कप्तान कोहली, किया बड़ा खुलासा

Fri, 29 Sep 2017 11:19 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Fri, 29 Sep 2017 11:19 AM IST
विज्ञापन
virat kohli reveals reason of hardik pandya promotion in batting order
हार्दिक पांड्या - फोटो : REUTERS
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने हार्दिक पांड्या को चौथे क्रम पर भेजने का राज खोल दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार को चौथे वन-डे में मिली शिकस्त के बाद भारतीय कप्तान कोहली ने संकेत दिए कि 23 वर्षीय पांड्या को आगे भी चौथे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए बरकरार रखा जा सकता है।
virat kohli reveals reason of hardik pandya promotion in batting order
हार्दिक पांड्या - फोटो : twitter

विराट कोहली ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'फिलहाल पांड्या को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर इसलिए भेजा गया ताकि वो स्पिनरों का बुरा हाल कर सके। पांड्या अगर स्पिनरों का बुरा हाल करेंगे तो फिर ऑस्ट्रेलिया को अपने तेज गेंदबाजों को जल्दी आक्रमण पर लगाना होगा। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने पिछले मैच में यह काम अच्छे से किया था। बेंगलुरु वन-डे में भी वो ऐसा करने में सफल रहे थे।'

virat kohli reveals reason of hardik pandya promotion in batting order
हार्दिक पांड्या और एमएस धोनी - फोटो : twitter

कप्तान कोहली ने आगे कहा, 'आप नहीं जान सकते, लेकिन ये आगे भी जारी रह सकता है। पांड्या का गेम मजबूत है। उनका डिफेंस अच्छा है और उनकी तकनीक भी बेहतर है। आप उन्हें सिर्फ स्लॉग ओवर्स में बड़े-बड़े शॉट जमाने वाला बल्लेबाज नहीं कह सकते। अगर उनका विश्वास बढ़ा तो वो समझेंगे कि मैच को अंत तक कैसे ले जाना है और अच्छे से मैच फिनिश करना सीखेंगे। हो सकता है कि टेस्ट में भी वो इसी क्रम पर बल्लेबाजी करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli reveals reason of hardik pandya promotion in batting order
हार्दिक पांड्या - फोटो : REUTERS

विराट कोहली ने साथ ही कहा, 'हमने अभी कोई योजना तय नहीं की है कि पांड्या अब चौथे क्रम के स्थायी बल्लेबाज हैं। हम कुछ प्रयोग करना चाह रहे हैं और किसी भी अंदाज में विरोधी टीम के गेंदबाजों की लय बिगाड़ना चाहते हैं।' बता दें कि टीम इंडिया में लंबे समय से चौथे क्रम पर बल्लेबाजी को लेकर चिंताएं चल रही हैं। टीम प्रबंधन ने रहाणे, मनीष पांडे, जाधव और राहुल को आजमाया, लेकिन कोई सफल नहीं हुआ।

विज्ञापन
virat kohli reveals reason of hardik pandya promotion in batting order
हार्दिक पांड्या - फोटो : ESPN

सुरेश रैना और युवराज सिंह के जाने के बाद से कई मौकों पर टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर विफल रहा है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज में पांड्या ने इस क्रम की जिम्मेदारी को अच्छे से निभाया और दो मैचों में क्रमशः 78 व 41 रन की उम्दा पारी खेली। टीम इंडिया की नजरें पांड्या के प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी ताकि चौथे क्रम की उसकी समस्या का समाधान हो सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed