{"_id":"5b72a7e042c792695a37b9e8","slug":"virat-kohli-requests-fans-to-never-give-up-on-us","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आलोचनाओं से घिरे कप्तान विराट कोहली की फैंस से भावुक अपील, बोले- इतनी जल्दी ना छोड़े उम्मीद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आलोचनाओं से घिरे कप्तान विराट कोहली की फैंस से भावुक अपील, बोले- इतनी जल्दी ना छोड़े उम्मीद
Tue, 14 Aug 2018 03:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 14 Aug 2018 03:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में करारी शिकस्त झेलने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने फैंस से अपील की है कि वह टीम के प्रति अपना समर्थन जारी रखे। टीम इंडिया को पहले दो टेस्ट में हारने के बाद आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। पांच मैचों की सीरीज में 'विराट ब्रिगेड' फिलहाल 0-2 से पीछे है।
2 of 5
विराट कोहली
कप्तान कोहली ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी टीम अपनी गलतियों से सबक लेगी। 29 वर्षीय कोहली ने लिखा, 'कभी हम जीतते और अन्य समय हम सीखते हैं। आप हमसे उम्मीदें ना छोड़िए और हम भी वादा करते हैं कि हम आपकी उम्मीदों को नहीं तोड़ेंगे।'
3 of 5
टीम इंडिया
विराट कोहली ने टीम इंडिया के हडल में रहते हुए फोटो के साथ यह पोस्ट शेयर किया है। भारतीय टीम शुरुआती दो टेस्ट में कोई कमाल नहीं कर सकी। एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया को 31 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी। फिर लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया एक पारी और 159 रन के विशाल अंतर से हारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली
लॉर्ड्स टेस्ट में हार के बाद भारतीय कप्तान ने स्वीकार किया था कि टीम संयोजन सही नहीं चुना गया, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि टीम इंडिया जोरदार वापसी का प्रयास करेगी। कोहली ने कहा था, '2-0 से पिछड़ने के बाद हमारे पास सकारात्मक होकर वापसी करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। हम अगले मैच में 2-1 का अंतर करने की कोशिश करेंगे ताकि सीरीज को रोमांचक बनाए और आगे भी दमदार खेल दिखाएं।'
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली
- फोटो : SELF
बता दें कि टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट शनिवार से नाटिंघम में खेला जाएगा। इसके बाद अगले दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान भी होना है। भारतीय कप्तान विराट कोहली भी दर्द से जूझ रहे हैं और वह तीसरे टेस्ट में ठीक होकर वापसी करने की कोशिश करेंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।