फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ कोहली ने जमकर बरसाए हैं रन, पिछली चार पारियों में तीन 50+ स्कोर; देखें रिकॉर्ड

Sat, 02 Sep 2023 12:42 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 02 Sep 2023 12:42 PM IST
सार

Virat Kohli Record vs Pakistan Asia cup 2023: एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में कोहली का रिकॉर्ड शानदार हैं। उन्होंने 10 पारियों में 613 रन बनाए हैं। उनके नाम तीन शतक और एक अर्धशतक हैं। विराट ने 2009 से लेकर 2019 तक पाकिस्तान के खिलाफ अब तक 13 मैच खेले हैं।

विज्ञापन
Virat Kohli Record vs Pakistan Asia cup 2023 stats century analysis ind vs pak odi match
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
भारत और पाकिस्तान की टीमें लंबे समय बाद आमने-सामने होने वाली हैं। दोनों का मुकाबला एशिया कप में दो सितंबर को होगा। यह मैच श्रीलंका के कैंडी में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच पिछला मुकाबला टी20 विश्व कप 2022 में हुआ था। तब दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने मेलबर्न में यादगार पारी खेली थी। हालांकि, वह टी20 मैच था और इस बार दोनों के बीच वनडे मुकाबला होना है। विराट का प्रदर्शन पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में ही नहीं, बल्कि वनडे में भी शानदार है।
Virat Kohli Record vs Pakistan Asia cup 2023 stats century analysis ind vs pak odi match
हार्दिक पांड्या, विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
वनडे फॉर्मेट की बात करें तो कोहली चार साल पहले पाकिस्तान के खिलाफ खेले थे। वह मुकाबला इंग्लैंड के मैनेचेस्टर में खेला गया था। टीम इंडिया ने विश्व कप के उस मैच में जीत हासिल की थी और कोहली ने 77 रन बनाए थे। उनका बल्ला पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा चला है। उसके खिलाफ पिछली चार वनडे की पारियों विराट ने तीन बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं।
Virat Kohli Record vs Pakistan Asia cup 2023 stats century analysis ind vs pak odi match
अर्धशतक लगाने के बाद विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में कोहली की पिछली पांच पारियां
साल जगह रन
2019 मैनचेस्टर 77
2017 ओवल 5
2017 बर्मिंघम 81*
2015 एडिलेड 107
2014 मीरपुर 5
विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli Record vs Pakistan Asia cup 2023 stats century analysis ind vs pak odi match
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली का पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में प्रदर्शन
विराट ने 2009 से लेकर 2019 तक पाकिस्तान के खिलाफ अब तक 13 मैच खेले हैं। इस दौरान कोहली ने 13 पारियों में 536 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 48.72 रहा है। पूर्व भारतीय कप्तान ने दो शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 96.22 का रहा है।
विज्ञापन
Virat Kohli Record vs Pakistan Asia cup 2023 stats century analysis ind vs pak odi match
विराट कोहली - फोटो : BCCI
एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ विराट का रिकॉर्ड
एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में कोहली का रिकॉर्ड शानदार हैं। उन्होंने 10 पारियों में 613 रन बनाए हैं। उनके नाम तीन शतक और एक अर्धशतक हैं। पाकिस्तान के खिलाफ इस दौरान उनके प्रदर्शन की बात करें तो विराट ने 2010 में दांबुला में 18 रन बनाए थे। उसके बाद 2012 में मीरपुर में 183 रन की बड़ी पारी खेली थी। 2014 में मीरपुर में ही वह सिर्फ पांच रन बना सके थे। इस तरह एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में पाकिस्तान के खिलाफ तीन पारियों में कोहली के 206 रन बनाए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed