फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट हो रहे लगातार भावुक, फिर धोनी से कहा- आप हमेशा मेरे कप्तान रहोगे

Sun, 16 Aug 2020 08:48 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 16 Aug 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
virat Kohli pays tribute to Dhoni, says You will always be my captain 
विराट कोहली - फोटो : social media

टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली पूर्व कप्तान व साथी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर लगातार भावुक हो रहे हैं। कोहली ने एक बार फिर धोनी से कहा है कि आप हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने धोनी से मिली 'मित्रता और विश्वास' के लिए आभार जताया है। 


 

virat Kohli pays tribute to Dhoni, says You will always be my captain 
विराट-धोनी

बीसीसीआई के ट्विटर हैंडल पर लगभग एक मिनट के वीडियो में कोहली ने कहा कि धोनी का संन्यास जीवन के उन कुछ एक लम्हों में शामिल है जब अपने विचारों को बयां करने के लिए उनके पास पर्याप्त शब्द नहीं हैं। कोहली ने कहा, 'जीवन में कई बार शब्द कम पड़ जाते हैं और मुझे लगता है कि यह वह एक लम्हा है। मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि आप हमेशा वह व्यक्ति रहोगे जो बस में आखिरी सीट पर बैठता है।'
 

virat Kohli pays tribute to Dhoni, says You will always be my captain 
एम एस धोनी-विराट कोहली - फोटो : social Media

कोहली के धोनी की जगह कप्तानी संभालने के बावजूद दोनों के बीच मधुर रिश्ते रहे और दोनों एक दूसरे का काफी सम्मान करते हैं। कोहली ने कहा, 'हमारे बीच काफी अच्छी दोस्ती और आपसी समझ है क्योंकि हम हमेशा समान भूमिका, समान लक्ष्य के लिए खेले जो टीम को जीत दिलाना था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
virat Kohli pays tribute to Dhoni, says You will always be my captain 
धोनी और विराट - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, 'आपके नेतृत्व में, आपके साथ खेलना सुखद रहा। आपने मुझ पर विश्वास दिखाया जिसके लिए मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा। मैंने पहले भी यह कहा है, मैं दोबारा यह कहूंगा, आप हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे।' बता दें कि धोनी ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर संन्यास के फैसले की घोषणा की थी। वह हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलते रहेंगे।

विज्ञापन
virat Kohli pays tribute to Dhoni, says You will always be my captain 
विराट कोहली और एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट से भावुक टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने कहा था, 'सभी क्रिकेटरों को एक दिन अपनी यात्रा का अंत करना होता है लेकिन जब आप किसी को इतने करीब से जानते हो और वह इस फैसले की घोषणा करता है तो आप अधिक भावुक हो जाते हो। आपने देश के लिए जो किया वह हमेशा सभी के दिलों में रहेगा।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed