फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट का खुलासाः बहुत मुश्किल था मैथ पढ़ना, 100 में से आते थे सिर्फ इतने नंबर

Sun, 08 Sep 2019 04:12 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 08 Sep 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli On Getting 3 numbers out of 100 In Math And How Disgusted He Was With The Subject
विराट कोहली - फोटो : social Media

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली वेस्टइंडीज में सीरीज जीतने के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज में टीम की कमान संभालेंगे। इससे पहले एक अमेरिकी टीवी शो में विराट ने अपने जीवन से जुड़ी कई बातों के बारे में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि स्कूल के दिनों में गणित की वजह से उन्हें बहुत ही मुश्किलों का समाना करना पड़ा था। विराट ने कहा कि इतनी मेहनत तो क्रिकेट के लिए भी नहीं की जितनी 10वीं कक्षा में गणित में पास होने के लिए की थी।

Virat Kohli On Getting 3 numbers out of 100 In Math And How Disgusted He Was With The Subject
विराट कोहली - फोटो : social Media

कोहली ने अमेरिकी खेल पत्रकार ग्राहम बेनसिंगर से बातचीत में बताया कि गणित की परीक्षा 100 नंबर की होती थी और मेरे सिर्फ तीन नंबर आया करते थे। मुझे नहीं में आता था कि कोई गणित क्यों पढ़ता है। मुझे इसकी मुश्किलें समझ में नहीं आती थी, मैंने उन फॉर्मूलों को जीवन में कभी इस्तेमाल नहीं किया। विराट ने बताया कि वह स्कूल में कभी भी सबसे होशियार बच्चे नहीं रहे, लेकिन चीजें सीखने में तेज थे।

Virat Kohli On Getting 3 numbers out of 100 In Math And How Disgusted He Was With The Subject
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले विराट ने कहा था कि, ‘ऐसा भी समय था जब मैं बल्लेबाजी के लिए उतरता था तो विपक्षी खेमे में मेरे प्रति कोई भय या सम्मान नहीं होता था। मैं मैदान में ऐसे नहीं जाना चाहता कि विपक्षी टीम सोचे कि यह खिलाड़ी इतना खतरनाक नहीं है। मैं सिर्फ कोई अन्य खिलाड़ी नहीं बनना चाहता था, क्योंकि मैं प्रभाव डालना चाहता था। मैं चाहता था कि जब मैं चलूं तो टीमों को सोचना चाहिए कि हमें इस खिलाड़ी को आउट करना चाहिए वर्ना हम मैच गंवा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli On Getting 3 numbers out of 100 In Math And How Disgusted He Was With The Subject
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली

अपने आदर्श सचिन तेंडुलकर के बतौर क्रिकेटर वह सर्वश्रेष्ठ मानते हैं, जबकि खुद को वह कड़ी मेहनत का नतीजा मानते हैं। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि जब मैं आया था, तो मैं इतना कौशल रखने वाला खिलाड़ी नहीं था, लेकिन मेरी एक चीज निरंतर रही कि मैं खुद पर काम करता रहा। अगर भारतीय टीम को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बनना है तो उसे एक निश्चित तरीके से खेलने की जरूरत थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed