फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धवन-राहुल की पारी पर बोले विराट, कहा- खिलाड़ियों की तुलना करने में विश्वास नहीं

Sun, 12 Jan 2020 07:51 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 12 Jan 2020 07:51 AM IST
विज्ञापन
Virat Kohli on Dhawan vs Rahul debate said People should stop pitting players against each other
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय कप्तान विराट कोहली लय में चल रहे दो खिलाड़ियों की तुलना करने के विचार से बचना चाहते हैं। श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में शिखर धवन की अर्धशतकीय पारी के बाद प्रशंसकों में टीम के सलामी बल्लेबाजों के संयोजन को लेकर चल रहा है। धवन इस मुकाबले से पहले काफी दबाव में थे। रोहित शर्मा को आराम दिए जाने के कारण टीम में उन्हें मौका मिला।

Virat Kohli on Dhawan vs Rahul debate said People should stop pitting players against each other
शिखर धवन - फोटो : social media

शिखर ने 36 गेंद में 52 रन की पारी खेल फॉर्म में लौटने का संकेत दिया। इसके साथ ही उन्होंने टीम प्रबंधन की मुश्किलें भी बढ़ा दी, जिन्हें रोहित की वापसी के बाद सलामी बल्लेबाजों का संयोजन बनाने के लिए मशक्कत करनी होगी।

Virat Kohli on Dhawan vs Rahul debate said People should stop pitting players against each other
मैच के बाद विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

कोहली ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा कि तीनों सलामी बल्लेबाज काफी मजबूत हैं और टीम में ऐसे खिलाड़ियों का होना शानदार है। इससे आपको विकल्प मिलता है। मुझे लगता है कि लोगों को खिलाड़ियों की एक दूसरे से तुलना करने से बचना चाहिए। मैं ऐसे विचार नहीं रखता हूं जहां टीम के एक खिलाड़ी से दूसरे की तुलना की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli on Dhawan vs Rahul debate said People should stop pitting players against each other
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

भारतीय कप्तान को इस बात की खुशी है कि 2020 का आगाज टीम के लिए सकारात्मक रहा है। उन्होंने कहा कि हमने सही तरीके से शुरुआत की, एक मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते और एक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत दर्ज किया। मैं दो शानदार प्रदर्शन से काफी खुश हूं। इससे हमें 200 रन तक पहुंचने का आत्मविश्वास मिला है।

विज्ञापन
Virat Kohli on Dhawan vs Rahul debate said People should stop pitting players against each other
शार्दुल ठाकुर - फोटो : ट्विटर

कोहली ‘मैन ऑफ द मैच’ शार्दुल ठाकुर और मनीष पांडे के प्रदर्शन से भी खुश दिखे जिनका ज्यादातर समय टीम के ड्रेसिंग रूम में बीतता है। उन्होंने कहा कि बीच के ओवरों में हमारी पारी लड़खड़ाने से स्थिति चुनौतीपूर्ण हो गई, लेकिन मनीष और शार्दुल ने अच्छा प्रदर्शन किया। आने वाले मैचों में हमें ऐसे और अधिक प्रदर्शन की जरूरत होगी जिससे यह पता चल सके कि शीर्ष क्रम के विफल होने पर कौन रन बना सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed