फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईसीसी टी-20 रैंकिंग: विराट-राहुल टॉप 10 में, रोहित को झटका, बाबर आजम नंबर वन

Sun, 12 Jan 2020 07:51 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 12 Jan 2020 07:51 AM IST
विज्ञापन
ICC T20 Rankings KL Rahul remains top ranked India batsman Virat Kohli Shikhar Dhawan move up
विराट कोहली-केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

 भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज के समाप्त होने के बाद आईसीसी ने टी-20 रैंकिंग जारी की है। शुक्रवार को भारतीय टीम ने श्रीलंका को तीन मैच की टी-20 सीरीज में 2-0 से हरा दिया। इस जीत के बावजूद भी टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए रैंकिंग में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है। रैंकिंग में बल्लेबाजी की बात करें तो टॉप पांच में कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं है।

ICC T20 Rankings KL Rahul remains top ranked India batsman Virat Kohli Shikhar Dhawan move up
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

इस रैंकिंग में टीम इंडिया का जो बल्लेबाज शीर्ष स्थान पर है, वो हैं केएल राहुल और उनकी रैंकिंग है नंबर छह। हालांकि कप्तान विराट कोहली की रैंकिंग में एक स्थान का सुधार हुआ है और वो 10वें स्थान से नौवें पायदान पर आ गए हैं। इस रैंकिंग में टॉप पर पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम मौजूद हैं। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी एक स्थान के फायदे से 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

ICC T20 Rankings KL Rahul remains top ranked India batsman Virat Kohli Shikhar Dhawan move up
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

रैंकिंग में बाबर आजम के 879 अंक हैं और वह पहले स्थान पर हैं। वहीं, 810 अंक के साथ ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच दूसरे नंबर पर हैं। नंबर छह पर काबिज भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल के 760 अंक हैं। वहीं भारतीय कप्तान विराट 683 अंक के साथ नौवें स्थान पर आ गए हैं जो पहले 10वें नंबर पर थे। रोहित शर्मा को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में नहीं खेलने का नुकसान हुआ है। रोहित टॉप 10 से बाहर हो गए हैं। पहले वह नौंवें स्थान पर थे, लेकिन अब 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
ICC T20 Rankings KL Rahul remains top ranked India batsman Virat Kohli Shikhar Dhawan move up
नवदीप सैनी - फोटो : पीटीआई

मनीष पांडे भी चार पायदान चढ़कर 70वें नंबर पर आ गए हैं। टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग में इसबार भारतीय तेज गेंदबाजों को फायदा हुआ है। श्रीलंका के खिलाफ में 'मैन ऑफ द सीरीज' बने नवदीप सैनी 146 स्थान की लंबी छलांग के साथ 98वें स्थान पर पहुंच गए हैं। जसप्रीत बुमराह आठ स्थान आगे बढ़कर 39वें पायदान पर हैं।

विज्ञापन
ICC T20 Rankings KL Rahul remains top ranked India batsman Virat Kohli Shikhar Dhawan move up
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
आईसीसी टीम रैंकिंग में भारत को दो अंक का फायदा हुआ है। टीम 260 अंक के साथ पांचवें स्थान पर बरकरार है। श्रीलंका को दो अंक का नुकसान हुआ है और श्रीलंकाई टीम के अब अफगानिस्तान के बराबर 236 अंक हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed