टीम इंडिया के नए कप्तान विराट कोहली को कप्तानी के साथ नया दोस्त भी मिला है। इस दोस्त के बारे में टीम इंडिया के फैंस को ट्विटर पर बीसीसीआई द्वारा जानकारी मिली है। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले कोहली अपने नए दोस्त ‘प्रिंस’ के साथ काफी समय गुजार रहे हैं।
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : twitter
दरअसल, यह नया दोस्त एक स्निफर डॉग है, जिसके साथ कोहली पुणे में काफी वक्त बिता रहे हैँ। कमाल की बात है कि इंसानों के साथ पशु भी कोहली के फैन बन रहे हैं। टीम इंडिया 15 जनवरी को इंग्लैंड के पहला वनडे खेलेगी।
कोहली ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें अपने पालतु डॉग ब्रुनो के साथ वक्त बिताना काफी अच्छा लगता है। ब्रुनो के साथ कोहली काफी वक्त बिताते हैं। गुरुवार शाम को कोहली पुणे में ग्राउंड सुरक्षा में शामिल एक डॉग के साथ वक्त बिताते नजर आए।
प्रिंस नाम के स्निफर डॉग को स्टेडियम की सुरक्षा में तैनात किया गया है। कोहली की ‘प्रिंस’ के साथ तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। एक तस्वीर में ऐसा लग रहा है कि 'प्रिंस' कोहली से नाराज हो गए हैं और कोहली मैदान में उन्हें मना रहे हैं।
कोहली के पास हमेशा से ही एक पालतु डॉग रहा है। उनका पहला डॉग एक पमेरियन था, इसके बाद उन्होंने गोल्डन लैब्राडॉर खरीदा, जिसका नाम रिको रखा गया। ब्रुनो बीगल प्रजाती का है। कोहली का कहना है कि हर व्यक्ति को अपने पेट्स का पूरा ध्यान रखना चाहिए।