फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली को मिल गए दो स्पेशल खिलाड़ी, टीम इंडिया की समस्या भी हुई खत्म

Fri, 02 Nov 2018 09:02 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Nov 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
virat kohli is impressed with khaleel ahmed and ambati rayudus performance
team india

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ वन-डे सीरीज जीत के बाद दो खिलाड़ियों के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने सीरीज जीतने के बाद कहा, 'दो चीजें जो सीधे दिमाग में आती हैं, वो हैं रायुडू की बल्लेबाजी और खलील की गेंदबाजी। ये दो ऐसी चीजे हैं, जिसकी हम पिछले कई समय से तलाश कर रहे थे।'

virat kohli is impressed with khaleel ahmed and ambati rayudus performance
khaleel ahmed

युवा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में कुल 7 विकेट चटकाए। मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में युवा गेंदबाज ने केवल 13 रन देकर तीन विकेट चटकाए, जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी बना। वहीं 33 वर्षीय रायुडू ने भी कमाल का प्रदर्शन किया और एक शतक व एक अर्धशतक की मदद से सीरीज में 217 रन बनाए।

virat kohli is impressed with khaleel ahmed and ambati rayudus performance
Khaleel Ahmed

कोहली ने कहा, 'हमें ऐसे गेंदबाज की तलाश थी जो भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह का साथ निभा सके। कोई ऐसा गेंदबाज हो जो अच्छे क्षेत्रों में गेंद डालकर विकेट निकाल सके। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के होने से आपके गेंदबाजी आक्रमण में मिश्रण भी होता है। खलील ने यहां खुद को साबित किया और अच्छी गेंदबाजी करके काफी प्रभावित किया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli is impressed with khaleel ahmed and ambati rayudus performance
अंबाती रायुडू

वहीं रायुडू के बारे में बात करते हुए कोहली ने कहा, 'अंबाती ने मिले मौके को अच्छे से भुनाया। उन्होंने परिपक्वता से बल्लेबाजी की और शानदार खेल दिखाया। रायुडू के रहते नंबर-4 की समस्या भी सुलझ गई है। अच्छा होता है कि आपके पास कोई ऐसा खिलाड़ी हो, जो उन जगहों को भरे, जिसमें आप सुधार करना चाहते हों।'

विज्ञापन
virat kohli is impressed with khaleel ahmed and ambati rayudus performance
team india

बता दें कि टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज का 2-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद टीम इंडिया ने वन-डे सीरीज 3-1 से अपने नाम की। सीरीज का पहला मैच मेजबान टीम ने 8 विकेट से जीता, जबकि दूसरा मैच टाई रहा। तीसरे मैच में कैरेबियाई टीम ने 43 से बाजी जीती और फिर चौथे व पांचवें वन-डे को टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में जीता। अब दोनों देशों के बीच तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज शुरू होगी। सीरीज का पहला मैच रविवार को खेला जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed