{"_id":"59f6de9f4f1c1bcc538b9d3a","slug":"virat-kohli-is-fine-india-have-win-the-7-consecutive-series","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने इस बार यह इतिहास रचा ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने इस बार यह इतिहास रचा
Mon, 30 Oct 2017 02:47 PM IST
amarujala.com, presented by : शरद मिश्र
amarujala.com, presented by : शरद मिश्र
Updated Mon, 30 Oct 2017 02:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया विराट कोहली के करिश्माई नेतृत्व में लगातार नए कीर्तिमान रचती जा रही है। रविवार को कानपुर के रोमांचक मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की।
कोहली धोनी-द्रविड़ से निकले आगे
2 of 5
विराट कोहली
विराट कोहली के नेतृत्व में अब टीम इंडिया ने लगातार सातवीं सीरीज जीत ली है। इससे पहले दो बार टीम इंडिया ने लगातार 6 सीरीज जीती थी। जनवरी 2007 से अगस्त 2007 के बीच राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में तथा नवंबर 2007 से जून 2009 के बीच एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार छह सीरीज जीती थी।
दुनिया में सबसे अधिक लगातार सीरीज वेस्टइंडीज के नाम
3 of 5
फिल सिमंस, रिची रिचर्ड्सन और कर्टली एम्ब्रोस
वेस्टइंडीज की टीम 1980 से 1988 के बीच लगातार 15 सीरीज जीती। ऑस्ट्रेलिया ने 2009-10 के बीच 8 तथा पाकिस्तान ने 2011-12 के बीच लगातार 7 सीरीज जीती।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिंबाब्वे के खिलाफ 'विराट' जीत का सफर हुआ शुरू
4 of 5
विराट कोहली और शिखर धवन
- फोटो : icc
साल 2016 में जिंबाब्वे के खिलाफ वन डे सीरीज से टीम इंडिया का यह जीत का सिलसिला शुरू हुआ था। जिंबाब्वे को 5-0 से हराया। इसके बाद न्यूजीलैंड को 3-2 से, इंग्लैंड को 2-1 से, वेस्टइंडीज को 3-1 से, श्रीलंका को 5-0 से, ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से तथा रविवार को न्यूजीलैंड को फिर 2-1 से पीट लगातार सातवीं सीरीज जीती।
विज्ञापन
करिश्माई कप्तान हैं विराट कोहली
5 of 5
विराट कोहली
विराट कोहली ने इन सभी सीरीज में टीम इंडिया का करिश्माई नेतृत्व करते हुए अपनी क्रिकेट क्षमता का परिचय दिया। कोहली ने इन सीरीज के दौरान 8 शतक लगाए। हर सीरीज में कम से कम एक शतक लगाया। श्रीलंका के साथ सीरीज के अंतिम दो मैच में लगातार दो शतक लगाए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में शतक लगाने से चूक गए। कोलकाता में कंगारुओं के खिलाफ 92 रन पर नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई और कानपुर में शतक जड़ा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।