फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Zimbabwe Women: Smriti Mandhana aims to set new standards begins her journey as captain

भारत बनाम जिम्बाब्वे: नए मानक स्थापित करना चाहती हैं स्मृति मंधाना, कप्तान के तौर पर आज से शुरू करेंगी सफर

Fri, 16 Oct 2026 10:12 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 16 Oct 2026 10:12 AM IST
सार

स्मृति मंधाना भारतीय महिला टीम की कप्तान के तौर पर आज से अपने सफर की शुरुआत करेंगी। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। इससे पहले, मंधाना ने कहा कि उनका लक्ष्य नए मानक स्थापित करना है।

विज्ञापन
India vs Zimbabwe Women: Smriti Mandhana aims to set new standards begins her journey as captain
स्मृति मंधाना - फोटो : IANS

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच शुक्रवार को खेला जाना है। इस मैच से स्मृति मंधाना भारतीय महिला टीम के पूर्णकालिक कप्तान के रूप में अपने सफर का आगाज करेंगी। मंधाना इस बात को पूरी तरह नकारती हैं कि यह भारतीय क्रिकेट का नया दौर है। पिछले 10 साल से उपकप्तान रहते हुए वह नेतृत्व के काफी करीब रही हैं और पूर्व में कई मौकों पर भारतीय टीम को लीड कर चुकी हैं। उनका मानना है कि टीम को आगे ले जाने के लिए निरंतरता जरूरी होगी।
विज्ञापन
Trending Videos

लीडरशीप में बदलाव पर क्या बोलीं मंधाना 
कप्तान बनने के बाद लीडरशीप में बदलाव के बारे में बात करते हुए मंधाना ने कहा, 'हमारी सोच अगले दो-तीन साल में भारतीय क्रिकेट को आगे कैसे बढ़ाएं, इस पर केंद्रीत है। हमारे पास बहुत सारे बड़े टूर्नामेंट आने वाले हैं।' उन्होंने कहा कि पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर की ड्रेसिंग रूम में अब भी अहम भूमिका होगी। उनका अनुभव टीम के लिए बेहद जरूरी होगा और कप्तानी के दबाव से मुक्त होने के बाद वह बल्ले से और ज्यादा खतरनाक बनकर उभर सकती हैं। अपनी कप्तानी शैली पर मंधाना ने कहा, मैं यह नहीं कहूंगी कि यह पूरी तरह से नया है, लेकिन यह निश्चित रूप से आगे देखने लायक है। उम्मीद है, मैं इस रोल के साथ न्याय कर पाऊंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयोजन परखने का होगा मौका 
यह सीरीज टीम इंडिया के लिए अपने संयोजन को परखने का भी मौका है। सबसे बड़ा सवाल नंबर 3 पर बल्लेबाजी का है। जेमिमा रोड्रिग्स चोट के कारण बाहर हैं, जिससे एक जगह खाली हुई है। मंधाना ने इस पोजीशन के लिए युवा खिलाड़ियों को विकल्प के तौर पर देखा है। मंधाना ने कहा, जेमिमा पिछले दो महीनों से चोटिल हैं। हमारे पास अनुष्का शर्मा और निकी प्रसाद के रूप में कुछ रोमांचक खिलाड़ी हैं, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में बहुत अच्छा किया है। बेशक कमलिनी हैं, जिन्होंने एशियन गेम्स में नंबर 3 पर बैटिंग की थी। इसलिए हमारे पास बहुत सारे विकल्प हैं।

भारतीय कप्तान का फोकस फिलहाल टीम के लिए नए मानक स्थापित करने पर है। उन्होंने माना कि खासकर टी20 फॉर्मेट में अभी सुधार की गुंजाइश है।  उपकप्तान शेफाली वर्मा ने कहा, हमें टी20 में बिना डरे क्रिकेट खेलने की जरूरत है, साथ ही स्मार्ट भी होना चाहिए। हमने इस पर बात की है।
विज्ञापन

क्यों अहम है सीरीज 
यह सीरीज दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले संयोजन को दुरुस्त करने का आखिरी मौका भी है। जिम्बाब्वे के साथ भारत की यह पहली भिड़ंत भले ही किसी बड़ी प्रतिद्वंद्विता वाली न हो, लेकिन दोनों टीमों के लिए यह भविष्य की दिशा तय करने वाली सीरीज साबित हो सकती है। भारत-जिम्बाब्वे सीरीज इसलिए भी ऐतिहासिक है, क्योंकि भारतीय टीम पहली बार जिम्बाब्वे का सामना करने वाली है। जिम्बाब्वे इस दौरे पर तीन टी20 और तीन वनडे खेलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed