आईपीएल सीजन-11 में एमएस धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर शेन वॉटसन जीत के सबसे बड़े नायक रहे। इस सीजन में दो शतक जड़ने वाले वॉटसन ने मंगलवार को दिल्ली में आयोजित एक स्पोर्ट्स ईवेंट में पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने एक साल का बैन झेल रहे स्टीव स्मिथ के साथ टीम इंडिया के कप्तान की विराट कोहली की तुलना भी की।
2 of 5
शेन वॉटसन
- फोटो : CricketCountry.com
इस ईवेंट में वॉटसन से जब पूछा गया कि उनके हिसाब से स्टीव स्मिथ और विराट कोहली में कौन बेस्ट है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए बेहद चौंका देने वाला जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'इसमें कोई दोराय नहीं कि विराट कोहली एक अच्छे खिलाड़ी के साथ-साथ एक अच्छे कप्तान भी हैं। वह क्रिकेट की तीनों फॉर्मेट के बादशाह हैं। टी-20, वन-डे और टेस्ट के अलावा आईपीएल में उनके नाम दर्ज रिकॉर्ड उनकी उपलब्धियों को बयां करते हैं।'
3 of 5
विराट और स्मिथ
- फोटो : HT
वॉटसन ने आगे कहा, 'स्टीव स्मिथ भी काफी बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन कोहली से उनकी तुलना की जाए तो स्मिथ का पलड़ा थोड़ा हल्का पड़ता है। मैं खुद उनकी कप्तानी में आरसीबी के लिए खेल चुका हूं और मुझे हमेशा उनके प्रदर्शन से काफी उम्मीद रहती है।'
इंग्लैंड-इंडिया टेस्ट सीरीज के एक सवाल पर वॉटसन ने कहा, 'टीम इंडिया की रैंकिंग और दमदार खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए मुझे मेहमान टीम ज्यादा मजबूत दिखाई दे रही है। हालांकि इंग्लैंड के पास भी कई शानदार खिलाड़ी हैं जो किसी भी वक्त मैच को रुख पलटने का दम रखते हैं। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया को हराना इस बार इंग्लैंड के लिए बिलकुल आसान नहीं होने वाला।'
5 of 5
शेन वॉटसन और मिचेल जॉनसन
- फोटो : getty
जब उनसे पूछा गया कि आज की क्रिकेट में रिचर्ड हेडली, शेन वार्न और और वसीम अकरम जैसे गेंदबाज क्यों नजर नहीं आते? उन्होंने कहा कि ये बिल्कुल सही बात है। आज गेंदबाज को क्वालिटी से ज्यादा रन रोकने पर फोकस करना पड़ता है। हेडली, वसीम के जमाने में लंबे स्पेल वाली क्रिकेट थी, किंतु अब बॉलर को इतनी गेंद नहीं मिलतीं। इस वजह से गेंदबाजों की गुणवत्ता खत्म हो रही है।