इंग्लैंड की टीम बुधवार को टेस्ट क्रिकेट में अपने 1000वें टेस्ट में उतरेगी। उसके लिए ऐतिहासिक मौका है, लेकिन उसे दुनिया की नंबर-1 भारतीय टीम का सामना करना है जो खुद इतिहास रचने को बेताब है। एजबेस्टन में दोनों टीमों के बीच छह टेस्ट खेले गए हैं, जिनमें पांच में इंग्लैंड जीता है और एक मैच ड्रॉ रहा है यानी इस मैदान में अब तक टीम इंडिया को जीत नसीब नहीं हुई है। ऐसे में इंग्लैंड के पांच खिलाड़ी टीम इंडिया के इस खराब रिकॉर्ड का पूरा फायदा उठाने के प्रयास करेंगे।
सावधान रहे टीम इंडिया, भारत के इस खराब रिकॉर्ड का फायदा उठाने की फिराक में ये 5 इंग्लिश क्रिकेटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलिस्टर कुक
टेस्ट मैच में ओवरऑल प्रदर्शन
मैच रन श्रेष्ठ औसत
156 12145 294 45.65
जोनाथन रूट
दो साल पहले भारत दौरे में इंग्लैंड के खराब प्रदर्शन के बाद इस बल्लेबाज को टीम की कमान सौंपी गई। कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने के बाद खेल और निखरा है। तकनीकी रूप से बेहतरीन बल्लेबाज हैं। इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं। न्यूजीलैंड और पाक के खिलाफ पिछली दो सीरीज में भी उपयोगी योगदान दिया है। भारत के खिलाफ वनडे में मैन ऑफ द सीरीज रहे हैं।
टेस्ट मैच में ओवरऑल प्रदर्शन
मैच रन श्रेष्ठ औसत
69 5960 254 52.28
जोस बटलर
विकेटकीपर होने के बावजूद टीम में विशुद्ध बल्लेबाज के रूप में जगह बनाना इनकी उपयोगिता को साबित करता है। पिछले दौरे में भारत के खिलाफ ही पदार्पण किया था और पहले ही मैच में 85 रन की पारी खेली थी। हालांकि ज्यादा टेस्ट नहीं खेले हैं लेकिन पीछे आईपीएल से ही स्वप्निल फॉर्म जारी है। पाक के खिलाफ इंग्लैंड की पिछली जीत में नाबाद 80 रन की पारी खेली थी।
टेस्ट मैच में ओवरऑल प्रदर्शन
मैच रन श्रेष्ठ औसत
20 945 85 35.00
जेम्स एंडरसन
इंग्लैंड क्रिकेट के सबसे सफल गेंदबाज हैं। पांच सौ से ज्यादा विकेट ले चुके हैं। गति और स्विंग दोनों में महारत हासिल है। पिछले दौरे में कोहली उनके निशाने पर रहे थे। इस बार भी वह बाजी मारने को बेताब होंगे। सीरीज से पहले कोहली के खिलाफ जुबानी जंग छेड़कर उन्होंने भारतीय टीम को भी ललकार भी दिया है।
टेस्ट मैच में ओवरऑल प्रदर्शन
मैच विकेट श्रेष्ठ औसत
138 540 7/42 27.33