टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली हर मैच में कोई न कोई रिकॉर्ड तोड़ते जा रहे हैं। इस कड़ी में एक और रिकॉर्ड उनके निशाने पर है। दरअसल, वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में कोहली ने शतक जड़ कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे और वह अब टीम इंडिया के दिग्गज सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब हैं।
बस एक कदम और! सचिन-गावस्कर का यह बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के करीब विराट
गौरतलब है कि हाल ही में विराट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक लगाकर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े थे और अब 12 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में उनके निशाने पर कई रिकॉर्ड हैं, जिसे वह अपने नाम कर सकते हैं।
बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अगर विराट शतक बना लेते हैं तो वह टेस्ट में सबसे जल्दी 25 शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। पहले नंबर पर सर डॉन ब्रेडमैन हैं। उन्होंने 68 पारी में ही 25 शतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। अगर वह ऐसा कर लेते हैं तो वह सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ देंगे।
गौरतलब है कि टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के नाम 24 शतक दर्ज हैं। उन्होंने 24 टेस्ट शतक लगाने के लिए 123 पारियां खेली हैं। यह रिकॉर्ड बनाने के लिए सचिन तेंदुलकर ने 130 पारियां खेली हैं। सुनील गावस्कर ने 138 पारियों में 25 शतक जड़े। वहीं, मैथ्यू हैडन ने 139 पारियां खेली थीं।
बता दें कि राजकोट में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन विराट कोहली ने शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ दिया था। उन्होंने टेस्ट में सबसे जल्दी 24 शतक जड़ने के लए 123 पारियां खेली। इस मामले में क्रिकेट के 'डॉन' सर डॉन ब्रेडमैन पहले नंबर पर काबिज हैं। उन्होंने 66 पारियों में यह कारनामा किया था। उनके बाद विराट कोहली का नाम जुड़ चुका है।