टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इस समय हर मामले में शीर्ष पर हैं, चाहे रेकॉर्ड बनाने को लेकर हो या कमाई को लेकर। मगर इस सबके बावजूद भी यह बात जानकर आपको ताज्जुब लग सकता है कि उनकी सैलरी इस समय इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ से काफी कम है।
धुआंधार पारियों के बाद भी इस मामले में स्मिथ और रूट से भी पीछे हैं कप्तान विराट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि कोहली पिछले साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर रहे और दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सभी खेलों के खिलाड़ियों में शामिल इकलौते क्रिकेटर थे। वहीं, बोर्ड की तरफ से मिलने वाली सैलरी और मैच फीस मिलाकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ और इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट से विराट कोहली पीछे हैं। टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री को भी विराट से ज्यादा सैलरी मिल रही है। हालांकि, वेतन बढ़ाने की कोहली की मांग को सीओए चीफ विनोद राय ने मान लिया है और जल्द ही उनका वेतन दोगुना हो सकता है।
फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक विराट कोहली साल 2016 में दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर थे। पिछले साल विराट कोहली ने करीब 141 करोड़ रुपये की कमाई की। जहां से विराट को सबसे ज्यादा आमदनी होनी चाहिए, वहीं विराट दुनिया के बाकी दो खिलाड़ियों से पिछड़ जाते हैं और अपने कोच रवि शास्त्री से भी। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ और इग्लैंड के जो रूट इस क्षेत्र में सालाना कमाई में उनसे आगे हैं।
बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीन स्मिथ को बोर्ड की तरफ से मिलने वाली सैलरी और मैच फीस मिलाकर 1.47 मिलियन डॉलर (साढ़े नौ करोड़) और जो रूट को 1.38 मिलियन डॉलर (करीब नौ करोड़) जबकि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को 1 मिलियन डॉलर (करीब साढ़े छह करोड़) ही मिलता हैं, जो बाकी इन दोनों खिलाड़ी से कम है। वहीं, टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री को बीसीसीआई सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये से भी ज्यादा का भुगतान कर रहा है।
हालांकि हाल ही में कप्तान विराट कोहली और धोनी की सीओए के साथ हुई बैठक के बाद सैलरी में बढ़ोत्तरी की मांग स्वीकार कर ली गई है। इस मामले में सीओए के प्रमुख विनोद राय ने कहा कि खिलाड़ियों को मिलने वाले सैलरी को जल्द ही बीसीसीआई के राजस्व के अनुरूप किया जाएगा।