{"_id":"6aed4ceb35c535c0e10d091d","slug":"former-kkr-star-chris-lynn-suspended-for-cocaine-use-serves-one-month-ban-2026-11-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता नाइटराइडर्स के पूर्व क्रिकेटर पर गिरी गाज!: प्रतिबंधित नशीले पदार्थ के सेवन के मामले में फंसे, लगा बैन","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
कोलकाता नाइटराइडर्स के पूर्व क्रिकेटर पर गिरी गाज!: प्रतिबंधित नशीले पदार्थ के सेवन के मामले में फंसे, लगा बैन
Fri, 06 Nov 2026 09:13 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 06 Nov 2026 09:13 AM IST
सार
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज क्रिस लिन को कोकीन सेवन के मामले में एक महीने के लिए निलंबित किया गया था। इंग्लैंड में 18 जुलाई को हुई नियमित डोपिंग जांच में वह पॉजिटिव पाए गए थे। लिन ने आरोप स्वीकार किया और पुनर्वास कार्यक्रम पूरा किया, जिसके बाद उनका तीन महीने का प्रतिबंध घटाकर एक महीने कर दिया गया।
विज्ञापन
क्रिस लिन
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लिन को कोकीन सेवन के मामले में एक महीने के लिए निलंबित किया गया है। इंग्लैंड के क्रिकेट नियामक ने शुक्रवार को इस मामले का खुलासा किया। बिग बैश लीग (BBL) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले लिन नियमित डोपिंग जांच में पॉजिटिव पाए गए थे। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोप को स्वीकार भी कर लिया है। हालांकि, पुनर्वास कार्यक्रम पूरा करने के बाद उनके प्रतिबंध की अवधि तीन महीने से घटाकर एक महीने कर दी गई।
विज्ञापन
Trending Videos
टी20 ब्लास्ट फाइनल्स डे के दौरान हुए थे टेस्ट
36 वर्षीय क्रिस लिन उस समय इंग्लैंड में नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेल रहे थे। 18 जुलाई को टी20 ब्लास्ट फाइनल्स डे के दौरान उनकी नियमित डोपिंग जांच की गई थी। इस जांच में उनके नमूने में बेंजोइलएक्गोनिन (Benzoylecgonine) की कम मात्रा पाई गई। यह कोकीन के सेवन के बाद शरीर में बनने वाला मेटाबोलाइट है। इंग्लैंड के क्रिकेट नियामक ने शुक्रवार को इस मामले की जानकारी सार्वजनिक की। नियामक ने अपने बयान में कहा, 'क्रिकेट नियामक ने नॉर्थम्पटनशायर स्टीलबैक्स के पूर्व क्रिकेटर क्रिस लिन पर एक महीने का निलंबन लगाया है। निलंबन की अवधि अब पूरी हो चुकी है।' लिन ने अपने ऊपर लगे आरोप को स्वीकार कर लिया था। इसके बाद उन्होंने नशीले पदार्थों के दुरुपयोग से जुड़े पुनर्वास कार्यक्रम में हिस्सा लिया और उसे पूरा किया।

तीन महीने का प्रतिबंध घटाकर एक महीने किया गया
शुरुआत में लिन पर तीन महीने का प्रतिबंध लगाया गया था। हालांकि, उनके पुनर्वास कार्यक्रम पूरा करने और मामले की परिस्थितियों को देखते हुए यह अवधि घटाकर एक महीने कर दी गई। क्रिकेट नियामक ने इस मामले में माना कि कोकीन का सेवन प्रतियोगिता से बाहर (आउट ऑफ कॉम्पिटिशन) किया गया था और इसका खेल प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं था। इसी आधार पर उनकी सजा में राहत दी गई। लिन का एक महीने का प्रतिबंध अब पूरा हो चुका है।

आईपीएल में केकेआर और मुंबई इंडियंस के लिए खेले
क्रिस लिन ऑस्ट्रेलिया के टी20 विशेषज्ञ बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय और चार वनडे मुकाबले खेले हैं। आईपीएल में भी उनका अच्छा अनुभव रहा है। वह डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस जैसी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। लिन का आईपीएल में आखिरी मुकाबला 2021 में आया था। तब वह मुंबई इंडियंस की ओर से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले थे। वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और लंबे छक्के लगाने की क्षमता के लिए पहचाने जाते हैं।

बिग बैश लीग में वापसी की तैयारी
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, लिन आगामी बिग बैश लीग सत्र में मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेल सकते हैं। इस लीग का नया सत्र अगले महीने शुरू होना है। लिन बिग बैश लीग के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। ऐसे में प्रतिबंध की अवधि पूरी होने के बाद उनकी संभावित वापसी पर भी नजर रहेगी।