टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया ने तीन विकेट के नुकसान पर 166 रन रन की बढ़त हासिल कर ली है। वहीं, तीसरे दिन मैच के दौरान कप्तान कोहली मस्ती के मूड में नजर आए। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने खुद उनका वीडिया ट्विटर पर शेयर किया।
ऑस्ट्रेलिया को बिखरते देख खुशी से झूम उठे कोहली, मैदान पर किया जमकर डांस, VIDEO वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडिलेड टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को 235 रनों पर समेटने के बाद टीम इंडिया कप्तान विराट कोहली मैदान पर खुशी से झूमते नजर आए। कोहली ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान फील्डिंग करते वक्त डांस करते नजर आए।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 151 रन बना लिए हैं। इसी के साथ मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया पर 166 रन की बढ़त भी हासिल कर ली है।
तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद अजिंक्य रहाणे 1* और चेतेश्वर पुजारा 40* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लायन ने एक-एक विकेट चटकाया।
याद हो कि टीम इंडिया की पहली पारी 250 रन पर सिमटी थी, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 235 रन पर ऑलआउट हुई। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को 15 रन की बढ़त मिली थी।
Virat's loving it... #AUSvIND pic.twitter.com/JV0lxo4Aen
यहां देखें वीडियो: