टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को इंग्लैंड की धरती पर ऐतिहासिक शतक जड़ दिया। लॉर्ड्स टेस्ट में खराब प्रदर्शन को दरकिनार करते हुए विराट ने तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन की दूसरी पारी में 103 रन की शानदार पारी खेली। विराट ने महज तीन टेस्ट मैचों में ही 400 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें कि साल 2014 के आखिरी दौरे पर विराट ने पूरी सीरीज में महज 134 रन बनाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ते ही तोड़ डाले कई रिकॉर्ड्सः
विराट कोहली ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ तोड़े कई रिकॉर्ड्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि विराट कोहली ने बर्मिंघम टेस्ट की पहली पारी में 149 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में 51 रन बनाए थे। लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में कोहली का बल्ला नहीं चला फिर भी पहली पारी में 23 और दूसरी पारी में 17 रन की पारी खेली थी। नॉटिंघम के तीसरे टेस्ट में पहली पारी में कोहली शतक बनाने से चूक गए और 97 रन शानदार पारी खेली। दूसरी पारी में 63 रन बनाते ही वह मौजूदा सीरीज में 400 रन बनाने का आकंड़ा पार कर लिया और दिग्गजों में शुमार हो गए।
विराट कोहली पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के बाद दूसरे ऐसे एशियन कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने इंग्लैंड में 400 से ज्यादा रन का स्कोर किया। साल 1990 में अजहरुद्दीन ने 426 रन बनाए थे। विराट ने 3 मैचों के 6 पारियों में 400 से ज्यादा रन का स्कोर अपने नाम किया।
400 से ज्यादा रन बनाने के मामले में कोहली से पहले पांच भारतीय बल्लेबाज ने टेस्ट सीरीज में 400 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। इस लिस्ट में पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और मोहम्मद अजहरुद्दीन और मुरली विजय का नाम शामिल है। इस लिस्ट में द्रविड़ सबसे आगे हैं। उन्होंने साल 2002 में 602 जबकि 2011 में 461 रन बनाए थे। वहीं, सुनील गावस्कर ने साल 1979 में सीरीज के दौरान 542 रन बनाए थे। सचिन तेंदुलकर ने 1996 सीरीज के दौरान 428 रन बनाए थे। वहीं, मुरली विजय ने 2014 के इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में 402 रन बनाए थे।
टेस्ट में सेना देशों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विराट कोहली दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। टेस्ट में सेना (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, और ऑस्ट्रेलिया ) देशों में यदि भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो सबसे ज्यादा शतक सचिन तेंदुलकर (17) के नाम हैं। दूसरे नंबर पर विराट कोहली (10) का नाम है। इसक बाद राहुल द्रविड़ (10), सुनील गावस्कर (8) और मोहम्म्द अजहरुद्दीन (6) का नाम आता है।