फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महज 41 रन से चूक गए विराट कोहली नहीं तो टूट जाता ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

Fri, 29 Dec 2017 03:44 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम, अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम, अमर उजाला Updated Fri, 29 Dec 2017 03:44 PM IST
विज्ञापन
virat kohli 41 runs short to break world record of most runs in a calendar year
विराट कोहली - फोटो : BCCI
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और माना जा रहा है कि उन्हें आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवार्ड से भी नवाजे। हालांकि कोहली मात्र 41 रन से अपने नाम एक कलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने में नाकाम रहे। 


फिलहाल यह रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर कुमार संगाकारा के नाम है। हालांकि संगाकारा अब क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और 'रन मशीन' के नाम से मशहूर कोहली के पास अभी कई मौके और आने बाकी हैं, ऐसे में उम्मीद जताई जा सकती है कि इस बार भले ही वो इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने में सफल न रहे हों, लेकिन अगले साल जरूर कर लेंगे। आइए जानते हैं संगाकारा के अलावा अभी और किसका रिकॉर्ड कोहली को तोड़ना है...
virat kohli 41 runs short to break world record of most runs in a calendar year
कुमार संगाकारा - फोटो : Cricket Australia
श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगाकारा ने साल 2014 में 48 मौचों की 57 पारियों में 53.11 की औसत से 2868 रन बनाए थे, इस दौरान वो तीन बार नाबाद रहे। संगाकारा के नाम उस साल 8 शतक और 18 अर्धशतक भी थे। 
virat kohli 41 runs short to break world record of most runs in a calendar year
रिकी पॉन्टिंग - फोटो : ESPN
ऑस्ट्रेलियाई के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक रिकी पोंटिंग ने 2005 में 46 मैचों की 58 पारियों में 56.66 की औसत से 2833 रन बनाए थे। इस दौरान उनके नाम 9 शतक और 15 अर्धशतक  भी लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli 41 runs short to break world record of most runs in a calendar year
विराट कोहली - फोटो : SOCIAL MEDIA
'रन मशीन' विराट कोहली के नाम इस साल 46 मैचों की 52 पारियों में 68.73 की औसत से 2818 रन हैं। कोहली ने इस साल 11 शतक और 10 अर्धशतक भी ठोके। 
 
विज्ञापन
virat kohli 41 runs short to break world record of most runs in a calendar year
केन विलियमसन - फोटो : ESPN
न्यूजीलैंड के केन विलियमसन ने साल 2015 में 39 मैचों की 46 पारियों में 2692 रन बनाए थे। इस दौरान केन ने नाबाद 242 रन की पारी भी खेला थी। केन विलियमसन ने 2015 में 8 शतक और 14 अर्धशतक लगाए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed