टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली हमेशा मेहनत करते रहते हैं। वह दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ी माने जाते हैं। कैप्टन कोहली फिट रहने के साथ साथ यह भी चाहते हैं कि उनकी टीम दुनिया की सबसे फिट टीम मानी जाए। इसके लिए वह अपने साथी खिलाड़ियों को भी मेहनत के लिए प्रेरणा देते हैं।
मेहनत का असर दिख रहा है
श्रीलंका को उसी की धरती पर 9-0 की करारी हार दिलाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले कोहली अब घरेलू सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के साथ पांच वन डे तथा तीन टी-20 खेलेंगे। उन्हें दस से बारह दिन का आराम का समय मिला है। लेकिन विराट मौज मस्ती और आराम करने की बजाय कठोर मेहनत में लगे हुए हैं।
कभी कठोर मेहनत से दूर मत भागो
शुक्रवार को ट्विटर में उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा की जिसमें वह जिम में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने लिखा कि आराम का दिन, हराम का दिन होता है। कभी कठोर मेहनत से दूर मत भागो। कोहली की ऐसी मेहनत से उनकी बल्लेबाजी में लगातार निखार आ रहा है। वह मैच्योर क्रिकेट खेल रहे हैं।