फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली के लिए वेस्टइंडीज दौरा हमेशा रहा है यादगार, अब तक हासिल कर चुके हैं ये चार उपलब्धि

Tue, 03 Sep 2019 11:53 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 03 Sep 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
Virat has wonderful memories in west indies tour achieved four big achievements
विराट कोहली - फोटो : social media

भारतीय टीम का एक महीने का कैरेबियाई दौरा सोमवार को समाप्त हो गया। वर्ल्ड कप के बाद 3 अगस्त से शुरू हुए इस दौरे पर भारतीय टीम ने टी-20, वन-डे और टेस्ट, तीनों ही सीरीज में क्लीन स्वीप की और पूरे दौरे में एक भी मैच नहीं गंवाया। विराट के लिए एक बार फिर से वेस्टइंडीज दौरा यादगार रहा और सोमवार को दौरे की समाप्ति पर जमैका में टीम द्वारा वेस्टइंडीज पर 257 रनों की जीत के साथ ही वो भारतीय टेस्ट टीम के सबसे सफल कप्तान बन गए।  



Virat has wonderful memories in west indies tour achieved four big achievements
विराट कोहली - फोटो : social Media

ये पहली बार नहीं है जब विराट ने वेस्टइंडीज में कोई उपलब्धि हासिल की है। बल्कि वेस्टइंडीज दौरा विराट के लिए हमेशा से खास रहा है और वो हर बार यहां से एक खास याद लेकर ही लौटे हैं। आईए एक नजर डालते हैं विराट की उन खास उपलब्धियों पर जो उन्होंने वेस्टइंडीज दौरे में हासिल की है।

Virat has wonderful memories in west indies tour achieved four big achievements
विराट कोहली डेब्यू - फोटो : social media

विराट ने साल 2011 में अपना टेस्ट डेब्यू कैरेबियाई धरती पर ही किया था। विराट ने धोनी की कप्तानी में टेस्ट सीरीज के पहले ही टेस्ट में जमैका के ही सबीना पार्क में टेस्ट में पदार्पण किया था। हालांकि ये टेस्ट विराट के लिए कुछ खास नहीं रहा था और वे दो पारियों में 19 रन ही बना पाए थे। इस मैच में भारत ने 63 रनों से जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat has wonderful memories in west indies tour achieved four big achievements
विराट कोहली दोहरा शतक - फोटो : social media

इसके बाद साल 2016 के दौरे में विराट ने पहली बार टेस्ट में अपना दोहरा शतक लगाया था। विराट ने एंटिगा में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में खास उपलब्धि हासिल की थी। विराट ने 283 गेंदों में अपना पहला दोहरा शतक पूरा किया था।


 
विज्ञापन
Virat has wonderful memories in west indies tour achieved four big achievements
विराट कोहली - फोटो : social media

साल 2016 में ही विराट ने एक बड़ी उपलब्धि भी अपने नाम की थी। एंटिगा टेस्ट में दोहरा शतक लगाने के साथ ही वे मोहम्मद अजहरुद्दीन के 26 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए विदेशों में टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed