फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सचिन का रिकॉर्ड तोड़ दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बने विराट

Mon, 30 Oct 2017 06:32 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Mon, 30 Oct 2017 06:32 PM IST
विज्ञापन
virat breaks sachin records to claims top of the world in icc ranking
विराट कोहली - फोटो : SOCIAL MEDIA
न्यूजीलैंड के खिलाफ वन डे सीरीज में 2 शतक लगाकर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली वन डे में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज फिर से बन गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के एबी डिवीलियर्स बांग्लादेश के खिलाफ वन डे सीरीज में बेहतरीन बैटिंग कर विराट कोहली को पीछे कर दुनिया में नंबर वन बल्लेबाज बने ‌थे। टीम इंडिया सीरीज 2-1 से जीतने के बाद भी वन डे में नंबर वन टीम नहीं बन सकी है। वह 119 अंकों के साथ दूसरे स्‍थान पर कायम है। दक्षिण अफ्रीका 121 अंकों के साथ वन डे में नंबर वन टीम है। 

विराट ने सचिन का तोड़ा यह रिकॉर्ड

virat breaks sachin records to claims top of the world in icc ranking
विराट कोहली
आईसीसी की वन डे रै‌‌किंग में अब तक विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के नाम 887 अंक हासिल करने का कीर्तिमान था। सचिन तेंदुलकर 1998 में 887 अंकों के सा‌थ वन डे में दुनिया के नंबर वन बैट्समैन बने थे। भारतीय बल्लेबाजों में यह अंकों का अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा था। लेकिन शानदार फार्म में चल रहे विराट कोहली अब इस आंकड़े से आगे निकल गए हैं। उनके अब वन डे आईसीसी रैंकिंग में 889 अंक हो गए हैं। इस तरह विराट कोहली अब आईसीसी वन डे रैंकिंग में सबसे अधिक अंक हासिल करने वाले भारतीय बल्लेबाज हो गए हैं। 

तीन मैचों की सीरीज में बनाए 263 रन 

virat breaks sachin records to claims top of the world in icc ranking
विराट कोहली - फोटो : ESPN
विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 2 शतकों के सा‌थ 263 रन बनाए। मुंबई के पहले मैच में 121 रन की पारी खेली। वहीं अंतिम मैच में कानपुर में 113 रनों की पारी खेली। पुणे में विराट कोहली ने 29 रन बनाए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दस दिन में ही डिवीलियर्स को छोड़ा पीछे  

virat breaks sachin records to claims top of the world in icc ranking
विराट कोहली - फोटो : ICC
दस दिन पहले डिवीलियर्स ने विराट कोहली को पीछे कर नंबर वन की पोजीशन हासिल की थी। डिवीलियर्स ने बांग्लादेश के खिलाफ 173 रनों की पारी खेल नंबर वन बल्लेबाज बने थे। लेकिन अब फिर से डिवीलियर्स 872 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर आ गए हैं। कानपुर में 147 रनों की पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 799 अंकों के सा‌थ सातवें स्‍थान पर हैं।  
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के वॉर्नर है तीसरे नंबर पर 

virat breaks sachin records to claims top of the world in icc ranking
डेविड वॉर्नर - फोटो : ht
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर रैंकिंग में 865 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर कायम हैं। एमएस धोनी 11 वें और न्यूजीलैंड के टॉम लाथम 15 पायदानों की छलांग लगाकर 23 वें स्‍थान पर आ गए हैं। लाथम इस नंबर पर पहली बार काबिज हुए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed