न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 178 रनों से मात देकर भारत ने सीरीज 2-0 से जीत ली है। इसके साथ ही टीम इंडिया पाकिस्तान को पटखनी देकर एक बार फिर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंच गई है। इस सीरीज से पहले भारत के 110 और पाकिस्तान के 111 अंक थे। वेस्टइंडीज दौरे पर सीरीज का चौथा और अंतिम टेस्ट बारिश की वजह से ड्रा हो जाने के कारण टीम इंडिया केवल 6 दिन तक नंबर एक पर रह पाई थी। इसके बाद पाकिस्तान नंबर एक टीम बन गई थी।
धोनी सिर्फ एक बार कर पाए जो कारनामा, विराट ने दो साल में तीन बार कर डाला
टीम इंडिया साल 2009 में पहली बार आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंची थी। 6 दिसंबर 2009 को महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया नंबर वन बनी थी। इसके बाद वह 12 अगस्त 2011 तक यानी 614 दिन तक नंबर एक रही थी। इसके बाद विराट कोहली की कप्तानी में भारत 16 जनवरी 2016 को दूसरी बार इस मुकाम पर पहुंची थी, लेकिन दूसरी बार नंबर एक का ताज टीम इंडिया के सिर पर महज 38 दिनों तक रह सका। लेकिन कोहली ने हार नहीं मानी और वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया को 2-0 के अंतर से जीत दिलवाकर तीसरी बार भारत को दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम के स्थान पर पहुंचा दिया। लेकिन चौथा टेस्ट बारिश के कारण धुल गया यदि भारत उस टेस्ट में भी जीत हासिल कर लेता तो पाकिस्तान नंबर एक टीन नहीं बन पाता। 21 अगस्त 2016 को पाकिस्तान नंबर एक टीम बनी और केवल 42 दिन तक नंबर एक टीम का खिताब अपने पास रख सकी।
धोनी सिर्फ एक बार कर पाए जो कारनामा, विराट ने दो साल में तीन बार कर डाला
3 of 3
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली
- फोटो : Getty
महेंद्र सिंह धोनी केवल एक बार टीम इंडिया को नंबर एक टीम बना सके, लेकिन तकरीबन दो साल (614 दिन) तक टीम इंडिया नंबर एक रखने का कारनामा उन्होंने किया। विराट को टीम इंडिया की कमान संभाले अभी तकरीबन 2 साल हुए हैं लेकिन वह तीन बार टीम इंडिया को नंबर एक की पोजीशन पर ले आए। विराट के नेतृत्व में टीम इंडिया केवल 43 दिन तक नंबर एक टेस्ट टीम रही है। इस सीजन भारत को अभी भी 11 टेस्ट घरेलू धरती पर खेलते हैं। घर की शेर कहलाने वाली टीम इंडिया ज्यादा से ज्यादा मैचों में जीत दर्ज कर लंबे समय तक दुनिया की नंबर एक टीम बनी रहेगी।