मुंबई वन-डे में रोहित शर्मा ने न सिर्फ अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीता बल्कि फिल्डिंग के दौरान भी वे कुछ ऐसा कर गए जिसके बाद पूरा देश उन्हें सलाम कर रहा है।
VIDEO: रोहित-रोहित से गूंज रहा था स्टेडियम, फिर 'हिटमैन' के इस इशारे ने जीता फैंस का दिल
तभी टीम इंडिया के इस उपकप्तान ने पीछे मुड़कर अपनी जर्सी पर लिखे 'इंडिया' की ओर इशारा किया। इसे देखते ही उनके फैंस ने 'इंडिया-इंडिया' शोर मचाना शुरू कर दिया।
पूरे वाकये को रोहित भी जमकर एन्जॉय कर रहे थे तभी तो इंडिया-इंडिया के जयघोष के साथ उनकी भी गर्दन हिलने लगी थी। 'हिटमैन' के इस वीडियो को वहां मौजूद क्रिकेट फैंस ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।
A true patriot 🇮🇳 always puts country ahead of everything 😎 #RohitSharma#INDvWI pic.twitter.com/ekRT7KI7UV
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और रोहित के बारे में लोग सम्मान के तौर पर काफी बातें लिख रहे हैं।
वन-डे क्रिकेट में सर्वाधिक तीन बार दोहरा शतक बना चुके इस बल्लेबाज से उस मैच में भी फैंस को दोहरा शतक बनाने की उम्मीद थी। अफसोस की रोहित चौथी बार यह मुकाम हासिल न कर पाए।
इस मैच में 137 गेंदों की अपनी पारी में 20 चौके और 4 छक्के जड़े। रोहित ने इस दौरान वनडे करियर का 21वां शतक जड़ा।
उन्होंने सातवीं बार वनडे में 150 प्लस का स्कोर बनाया और अपने मौजूदा रिकॉर्ड को और मजबूत किया।