भारत और वेस्ट इंडीज के बीच लखनऊ के अलट विहारी बाजपेयी स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में एक गजब सीन देखने को मिला, जिसे देख सारे खिलाड़ी परेशान हो गए। दरअसल, वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंर किरोन पोलार्ड ने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर एक हवाई शॉट खेला। अगली स्लाइड में पढ़िए क्या हुआः
Video: मैदान पर बाल-बाल बचे बुमराह-पोलार्ड, देख सारे खिलाड़ी हुए परेशान
जब बुमराह गेंद को लपकने के लिए पहुंचे तो पोलार्ड भी उसी तरफ चले गए और दोनों टकराते-टकराते बाल-बाल बचे। हालांकि, बुमराह ने बड़ी सफाई के साथ कैच लपक लिया और पोलार्ड को पवेलियन वापस जाना पड़ा।
भारत के 196 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही और सिर्फ 52 रन के स्कोर पर उसके 4 विकेट गिर चुके थे। इसके बाद पोलार्ड क्रीज पर बल्लेबाजी करने आए तो उनसे टीम को काफी उम्मीदें थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और वह 6 रन बनाकर पवेलियन लौट चले। बुमराह ने उन्हें 11वें ओवर में चलता किया।
हालांकि पोलार्ड ने कुलदीप यादव के ओवर में एक चौका लगाया था, लेकिन अगले ही ओवर में उनका सामना जसप्रीत बुमराह से हुआ। ओवर की चौथी गेंद को उन्होंने ऊंचा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले पर ठीक से आई नहीं और वह कैच आउट हो गए।
बुमराह ने कैच लपकने के बाद पोलार्ड की तरफ देखने लगे। सा-साथ अन्य खिलाड़ी भी हैरान दिखे। बता दें कि यह मुकाबला भारत ने 71 रनों के बड़े अंतर से जीता और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।
— Mushfiqur Fan (@NaaginDance) November 6, 2018