फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WPL 2023: मुंबई इंडियंस की लगातार चौथी जीत, यूपी वॉरियर्स को हराया; हरमनप्रीत और नताली सीवर की शतकीय साझेदारी

Sun, 12 Mar 2023 11:36 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 12 Mar 2023 11:36 PM IST
सार

यूपी वॉरियर्स की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। यूपी ने 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बनाए। मुंबई ने 17.3 ओवर में दो विकेट पर 164 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
UP vs MI Highlights UP Warriorz vs Mumbai Indians Today Women IPL Match Scorecard News
हरमनप्रीत कौर और नताली सीवर ब्रंट - फोटो : WPL
मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) में लगातार चौथी जीत हासिल कर ली है। उसने रविवार (12 मार्च) को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में यूपी वॉरियर्स को आठ विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही मुंबई ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहीं अन्य सभी टीमों को हरा दिया। उसने गुजरात जाएंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। वह टूर्नामेंट में सभी टीमों को हरानी वाली पहली टीम बन गई है।
UP vs MI Highlights UP Warriorz vs Mumbai Indians Today Women IPL Match Scorecard News
मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स - फोटो : WPL
यूपी वॉरियर्स की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। यूपी ने 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बनाए। मुंबई ने 17.3 ओवर में दो विकेट पर 164 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
UP vs MI Highlights UP Warriorz vs Mumbai Indians Today Women IPL Match Scorecard News
हरमनप्रीत कौर और नताली सीवर ब्रंट - फोटो : WPL
हरमन और नताली की तूफानी पारी
मुंबई के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने 33 गेंद पर नाबाद 53 रन बना दिए। इस दौरान हरमनप्रीत ने नौ चौके लगाए। उनके बल्ले से एक छक्का भी निकला। नताली सीवर ब्रंट 31 गेंद पर 45 रन बनाकर नाबाद रहीं। हरमनप्रीत और नताली सीवर ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 106 रनों की साझेदारी की। वहीं, यास्तिका भाटिया ने 27 गेंद पर 42 रन बनाए। हीली मैथ्यूज 17 गेंद पर 12 रन ही बना सकीं। यूपी के लिए राजेश्वरी गायकवाड़ और सोफी एक्लेस्टोन ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP vs MI Highlights UP Warriorz vs Mumbai Indians Today Women IPL Match Scorecard News
एलिसा हीली - फोटो : WPL
ऐसी रही यूपी वॉरियर्स की पारी
यूपी के लिए कप्तान एलिसा हीली ने सर्वाधिक 58 रन बनाए। ताहलिया मैक्ग्रा ने 50 रनों की पारी खेली। किरण नवगिरे ने 17 रनों का योगदान दिया। सिमरन शेख ने नौ, दिप्ती शर्मा ने सात और देविका वैद्य ने छह रन बनाए। सोफी एक्लेस्टोन एक रन ही बना सकीं। श्वेता सेहरावत दो रन बनाकर नाबाद रहीं। मुंबई के लिए सायका इशाक ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। अमेलिया केर को दो सफलता मिली। हिली मैथ्यूज ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
UP vs MI Highlights UP Warriorz vs Mumbai Indians Today Women IPL Match Scorecard News
यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : WPL
अंक तालिका की स्थिति
टीम मैच जीत हार अंक नेट रनरेट
मुंबई इंडियंस 4 4 0 8 3.524
दिल्ली कैपिटल्स 4 3 1 6 2.338
यूपी वॉरियर्स 4 2 4 4 0.015
गुजरात जाएंट्स 4 1 3 2 -3.397
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 4 0 4 0 -2.648
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed