फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

U-19 विश्व कप: भारत ने मैच जीता, लेकिन दोनों देश के खिलाड़ियों की तस्वीरों ने दिल जीत लिया

Wed, 22 Jan 2020 12:39 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 22 Jan 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
U19 world cup India Dhruv Jurel and Japan Kento Dobell celebrate birthday together after the match
भारत बनाम जापान - फोटो : सोशल मीडिया

अंडर-19 विश्व कप में मंगलवार को भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार विश्व कप खेल रहे जापान को 10 विकेट से हराकर इस टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। इस मुकाबले का नतीजा भले ही कुछ भी रहा हो, लेकिन मैच के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो ने सबका दिल जीत लिया। मैच के बाद भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम के ध्रुव जुरैल और जापान के केंटो ओटा-डोबेल का जन्मदिन मैदान पर ही एक साथ मनाया गया। 

U19 world cup India Dhruv Jurel and Japan Kento Dobell celebrate birthday together after the match
IND vs JAPAN - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों खिलाड़ियों ने एक साथ केक काटा। इसकी तस्वीरें क्रिकेट वर्ल्ड कप के ऑफिशियल टि्वटर हैंडिल से शेयर की गई हैं। क्रिकेट वर्ल्ड कप के ऑफिशियल टि्वटर हैंडल से #SpiritOfCricket के साथ मैच के बाद की इस तस्वीर को शेयर किया गया। इस तस्वीर में विनिंग टीम भारत और जापान के खिलाड़ी एक साथ मौजूद है। 
 

U19 world cup India Dhruv Jurel and Japan Kento Dobell celebrate birthday together after the match
IND vs JAPAN - फोटो : सोशल मीडिया

यह कुछ उसी तरह का नजारा है, जब अफगानिस्तान ने भारत में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। उस मैच में अफगानिस्तान को हार का सामना करना पडा था, लेकिन मैच के बाद टीम इंडिया के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को भी तस्वीर खिंचवाने के लिए बुलाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
U19 world cup India Dhruv Jurel and Japan Kento Dobell celebrate birthday together after the match
IND vs JAPAN - फोटो : सोशल मीडिया

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला मैच खेल रही जापानी टीम को भारतीय नौजवानों ने महज 41 रन पर समेट दिया। यह अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के 32 साल के इतिहास में संयुक्त रूप से दूसरा न्यूनतम स्कोर था। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लेते हुए भारतीय कप्तान प्रियम गर्ग के लड़ाकों ने जापानी पारी 22.5 ओवर्स में ही रोक दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed