फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो नो बॉल...दो छक्के: विकेटों के पतझड़ के बीच नीतीश की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, 21 रन बनाकर बोलैंड की बत्ती गुल की

Fri, 06 Dec 2024 02:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 06 Dec 2024 02:43 PM IST
सार

नीतीश की बल्लेबाजी मुश्किल परिस्थितियों में आई और उन्होंने मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का डटकर सामना किया। बिना डरे वह अपने शॉट खेलते रहे और कंगारू गेंदबाजों का कभी हावी नहीं होने दिया।

विज्ञापन
Two no balls...two sixes: Nitish Reddy brilliant batting amid the fall of wickets, knocked out Scott Boland
नीतीश रेड्डी - फोटो : BCCI
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे डे नाइट टेस्ट में नीतीश रेड्डी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में टी20 अंदाज अपनाया और यह सफल भी रहा। विकेटों के पतझड़ के बीच उन्होंने स्कॉट बोलैंड को निशाना बनाया और उनके ओवर से 21 रन बटोरे। इसकी मदद से भारतीय टीम 170 का स्कोर पार करने में कामयाब रही। 21 साल के नीतीश का यह पहला ऑस्ट्रेलियाई दौरा है और अब तक वह तारीफ बटोरने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने अब तक तीन पारियां खेली हैं और तीनों में शानदार बल्लेबाजी की है। सबसे बड़ी बात उनकी बल्लेबाजी मुश्किल परिस्थितियों में आई और उन्होंने मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का डटकर सामना किया। बिना डरे वह अपने शॉट खेलते रहे और कंगारू गेंदबाजों का कभी हावी नहीं होने दिया।
Two no balls...two sixes: Nitish Reddy brilliant batting amid the fall of wickets, knocked out Scott Boland
नीतीश रेड्डी - फोटो : Twitter
दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने एक वक्त 141 रन पर आठ विकेट गंवा दिए थे। ऐसा लग रहा था कि टीम 150 रन के अंदर सिमट जाएगी। हालांकि, नीतीश ने हार नहीं मानी। उन्होंने पारी के 42वें ओवर में स्कॉट बोलैंड को निशाना बनाया। यह बोलैंड का 13वां ओवर था और वह इससे पहले रोहित शर्मा और शुभमन गिल के विकेट ले चुके थे। हालांकि, नीतीश के इरादे कुछ और ही थे। 42वें ओवर में नीतीश ने बोलैंड को जमकर धोया और 21 रन बटोरे। इनमें दो छक्के, दो नो बॉल और एक चौका शामिल है। 
Two no balls...two sixes: Nitish Reddy brilliant batting amid the fall of wickets, knocked out Scott Boland
नीतीश रेड्डी - फोटो : Twitter
42वें ओवर में क्या हुआ, जानें हर गेंद की जानकारी
  • बोलैंड के इस ओवर की पहली गेंद पर नीतीश ने कोई रन नहीं लिया।
  • अगली गेंद पर नीतीश ने रिवर्स स्कूप पर स्लिप के ऊपर से छक्का लगाया।
  • इसके बाद तीसरी गेंद पर नीतीश ने फ्लिक किया और गेंद फाइन लेग बाउंड्री लाइन के बाहर चार रन के लिए गई।
  • इसके बाद वाली गेंद नो बॉल थी और इस पर नीतीश ने दो रन लिए।
  • वहीं, चौथी गेंद पर नीतीश ने पुल शॉट पर छक्का लगाया।
  • अगली गेंद फिर नो बॉल रही और इस पर नीतीश ने एक रन लिया।
  • अगली दो गेंद पर बुमराह स्ट्राइक पर थे और कोई रन नहीं बना।
  • इस तरह 42वें ओवर से 21 रन आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Two no balls...two sixes: Nitish Reddy brilliant batting amid the fall of wickets, knocked out Scott Boland
नीतीश रेड्डी - फोटो : Twitter
मैच में क्या हुआ?
नीतीश आखिरी विकेट के रूप में 54 गेंद में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 42 रन बनाकर स्टार्क के छठे शिकार बने। स्टार्क के अलावा पैट कमिंस और बोलैंड को दो-दो विकेट मिले। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही थी। यशस्वी मैच की पहली ही गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए थे। वह खाता नहीं खोल सके। इसके बाद केएल राहुल और शुभमन गिल के बीच दूसरे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को स्टार्क ने तोड़ा। उन्होंने राहुल को पवेलियन भेजा। राहुल 37 रन बना सके। उनके आउट होते ही विकेट की झड़ी लग गई। विराट कोहली सात रन, शुभमन गिल 31 रन और कप्तान रोहित शर्मा तीन रन बनाकर आउट हुए।

जहां भारत का स्कोर एक वक्त एक विकेट पर 69 रन था, वो कुछ देर बाद पांच विकेट पर 87 रन हो चुका था। यानी 18 रन बनाने में भारत ने चार और विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद ऋषभ पंत ने टिकने की कोशिश की, लेकिन कमिंस ने उन्हें भी पवेलियन भेज दिया। पंत ने 21 रन बनाए। अश्विन ने नीतीश रेड्डी के साथ पारी संभालने की कोशिश की और सातवें विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी निभाई। स्टार्क ने फिर एकबार खलल डाला और अश्विन को चलता किया। वह 22 रन बना सके। हर्षित राणा और जसप्रीत बुमराह खाता खोले बिना आउट हुए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed