फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvAUS: टिम पैन ने किया स्वीकार, ऑस्ट्रेलिया को खली स्मिथ-वॉर्नर की कमी

Mon, 31 Dec 2018 10:47 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Mon, 31 Dec 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
tim paine, steve smith, david warner, ball tampering, australia cricket team, india vs australia,
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पैन ने रविवार को स्वीकार किया कि उनकी टीम को प्रतिबंधित क्रिकेटर्स स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की कमी खली। ऑस्ट्रेलिया को रविवार को तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया के हाथों 137 रन की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। पैट कमिंस के अलावा कोई कंगारू खिलाड़ी अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाया।

tim paine, steve smith, david warner, ball tampering, australia cricket team, india vs australia,
टिम पैन

पैन ने कहा कि टीम में विश्व स्तरीय बल्लेबाजों के नहीं होने के कारण टीम इंडिया जैसी दिग्गज टीम के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करना कड़ी चुनौती बन जाता है। उन्होंने कहा, 'मेरे ख्याल से गैर अनुभव, दबाव के कारण हम हारे। वैसे, टीम इंडिया का गेंदबाजी आक्रमण सर्वश्रेष्ठ में से एक लगा।'

tim paine, steve smith, david warner, ball tampering, australia cricket team, india vs australia,
टिम पैन

उन्होंने आगे कहा, 'मेरे ख्याल से यह स्पष्ट है कि अगर आपकी टीम में दो या तीन सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हो तो भी मैदान पर थोड़ा संघर्ष करना पड़ता है और आपका प्रदर्शन अनिरंतर दिखता है। बड़ी बात यह है कि हमारे पास विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं, जो जल्द ही टीम में वापसी करेंगे। जब वह वापसी करेंगे तो बड़ा अंतर पैदा करेंगे। स्मिथ और वॉर्नर का निलंबन मार्च के आखिर तक समाप्त हो जाएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
tim paine, steve smith, david warner, ball tampering, australia cricket team, india vs australia,
tim paine

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी कोच ग्रीम हिक ने कहा कि उनकी टीम को पुजारा और कोहली से सीखने की जरूरत है। उन्होंने कहा था, 'हमने कोहली की बल्लेबाजी देखी। हम जानते हैं कि पुजारा और कोहली विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। अगर वह 25 या 26 गेंद खेल लेते हैं तो फिर बेहतरीन पारी खेलते हैं। आपको इनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। अगर आप इनसे नहीं सीखते तो फिर आप सही जगह पर नहीं हैं।'

विज्ञापन
tim paine, steve smith, david warner, ball tampering, australia cricket team, india vs australia,
aaron finch

आरोन फिंच शीर्ष क्रम में संघर्ष कर रहे हैं और उन्हें सिडनी में होने वाले अगले टेस्ट के लिए टीम से बाहर भी किया जा सकता है। पैन ने इस पर कहा, 'मुझे लगता है कि टीम में कुछ बदलाव हो सकते हैं और मैंने भी कुछ सोच रखा है। मगर यह बात मैं कांफ्रेंस से पहले कोच के सामने करना पसंद करूंगा। मुझे लगता है कि हमारे ग्रुप में अच्छे खिलाड़ी उपलब्ध हैं और हमें उसमें से सर्वश्रेष्ठ संयोजन चुनना हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed