फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस खिलाड़ी ने बतौर कप्तान पहले ही मैच में किया यह बड़ा कारनामा...

Sun, 16 Oct 2016 02:57 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 16 Oct 2016 02:57 PM IST
विज्ञापन
THIS PLAYER SCORED TRIPLE CENTURY AS CAPTAINCY DEBUT
स्वप्निल गुगाले- अंकित बावने - फोटो : PTI
महाराष्ट्र के स्वप्निल गुगाले ने बतौर कप्तान अपने पहले ही मैच में तिहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली के खिलाफ मैच में महाराष्ट्र के कप्तान स्वप्निल गुगाले और अंकित बावने ने शुक्रवार को तीसरे विकेट के लिये 594 रन की अटूट साझेदारी करके रणजी ट्राफी में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी भागीदारी का नया रिकॉर्ड बनाया। इस दौरान गुलाले ने 351 रनों की और अंकित बावने ने 258 रन की नाबाद पारी खेली। 


 

इस कप्तान पहले मैच में जड़ा तिहरा शतक...

THIS PLAYER SCORED TRIPLE CENTURY AS CAPTAINCY DEBUT
स्वप्निल गुगाले- अंकित बावने - फोटो : PTI
कप्तान गुलाले द्वारा पारी समाप्ति की घोषणा के कारण यह जोड़ी प्रथम श्रेणी क्रिकेट की सबसे लंबी साझेदारी के रिकॉर्ड को तोड़ने से महज 30 रन से चूक गई। श्रीलंका के कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने ने 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलंबो में तीसरे विकेट के लिए ही 624 रन जोड़े थे। यह प्रथम श्रेणी मैचों में 600 से अधिक रन की एकमात्र साझेदारी है। इस तरह से गुगाले और बावने की साझेदारी किसी भी विकेट के लिये दूसरी बड़ी भागीदारी है।

बतौर कप्तान पहले ही मैच में गुलाले ने 351 रन की पारी खेली। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में बतौर कप्तान अपने पहले मैच में सबसे लंबी पारी खेलने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बिल पोंसफोर्ड के नाम दर्ज है। जिन्होंने वर्ष 1923 में विक्टोरिया की तरफ से तस्मानिया के खिलाफ 429 रन बनाए थे।  गुगाले का स्कोर प्रथम श्रेणी मैचों में तटस्थ स्थान पर खेली गई सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है।  

 

इस कप्तान पहले मैच में जड़ा तिहरा शतक...

THIS PLAYER SCORED TRIPLE CENTURY AS CAPTAINCY DEBUT
क्रिकेट - फोटो : getty
इससे पहले रणजी ट्रॉफी में में तीसरे विकेट की साझेदारी का रिकॉर्ड सौराष्ट्र के सागर जोगियानी और रविंद्र जडेजा के नाम दर्ज था दोनों ने 2012-13 में 539 रन के रिकॉर्ड साझेदारी की थी। स्वप्निल गुगाले और अंकित बावने ने आज यहां दिल्ली के खिलाफ तीसरे विकेट के लिये 594 रन की अटूट साझेदारी करके रणजी ट्राफी में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी भागीदारी का नया रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया। लेकिन पारी समाप्त घोषित करने के अप्रत्याशित फैसले के कारण वे केवल 30 रन से विश्व रिकॉर्ड से चूक गए।  रणजी ट्राफी में 69 साल पुराना रिकार्ड तोड़ने में सफल रहे। 

विजय हजारे और गुल मोहम्मद का 1947 में भारत को स्वतंत्रता मिलने से छह महीने पहले बनाए गए 577 रन के रिकार्ड को तोड़ा। विजय हजारे और गुल मोहम्मद ने चौथे विकेट के लिए बड़ौदा की तरफ से होलकर के खिलाफ वड़ोदरा में यह रिकॉर्ड स्थापित किया था। गुल मोहम्मद विभाजन के बाद पाकिस्तान की तरफ खेलने लगे थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed