फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धर्मशाला वनडे में भारत के नाम दर्ज होगा यह विश्व रिकॉर्ड...

Sun, 16 Oct 2016 02:54 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 16 Oct 2016 02:54 PM IST
विज्ञापन
india Will create world record in Dharmshala one day
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : फाइल फोटो
न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में 500वां और कोलकाता में घरेलू धरती पर 250वां टेस्ट खेलने वाली टीम इंडिया रविवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में कीवी टीम के खिलाफ इतिहास रचने उतरेगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। यह टीम इंडिया का 900वां एकदिवसीय मैच होगा। 


 

कानपुर और कोलकाता टेस्ट की तरह ऐतिहासिक होगा धर्मशाला का वनडे मैच...

india Will create world record in Dharmshala one day
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली - फोटो : Getty
900 एकदिवसीय मैच खेलने वाली टीम इंडिया दुनिया की पहली टीम बन जाएगी। टीम इंडिया ने अब तक सबसे ज्यादा 899 एक दिवसीय मैच खेले हैं। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 888 और पाकिस्तान ने 866 वनडे मैच खेले हैं। 

 

कानपुर और कोलकाता टेस्ट की तरह ऐतिहासिक होगा धर्मशाला का वनडे मैच...

india Will create world record in Dharmshala one day
विराट कोहली - फोटो : getty
इस मुकाबले में टॉस के लिए उतरने ही महेंद्र सिंह धोनी भारत के लिए 700वें, 800वें और 900वें मुकाबले में कप्तानी करने वाले कप्तान बन जाएंगे। पहले वनडे में अजीत वाडेकर ने टीम इंडिया की कप्तानी की थी। इसके बाद 100वें वनडे में कपिल देव, 200वें मुकाबले में मोहम्मद अजहरूद्दीन ने टीम इंडिया की कमान संभाली थी। 300वें मुकाबले में सचिन तेंदुलकर, 400वें में मोहम्मद अज़हरूद्दीन और 500वें मैच में सौरव गांगुली ने भारत का नेतृत्व किया था। वहीं 600वें वनडे में वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया की कप्तानी की थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर और कोलकाता टेस्ट की तरह ऐतिहासिक होगा धर्मशाला का वनडे मैच...

india Will create world record in Dharmshala one day
न्यूजीलैंड - फोटो : getty
यदि कल खेले जाने वाले मुकाबले को टीम इंडिया जीत लेती है तो यह उसकी 900वें मैच में उसकी 455वीं जीत होगी। यदि टीम इंडिया कल टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ता है तो यह उसकी 400वीं हार होगी।वनडे में सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज है। ऑस्ट्रेलियाई टीम 888 को वनडे मैचों में से 547 में जीत हासिल हुई है। उसके बाद पाकिस्तान का नंबर आता है।  

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed