भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के बाद बेंगलुरू में आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन होगा। इस मेगा ऑक्शन में विंडीज की मौजूदा वनडे टीम के 12 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। वहीं कप्तान कीरोन पोलार्ड पहले ही रीटेन किए जा चुके हैं। भारत के खिलाफ तीन वनडे मैचों में ये सभी 12 खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। वनडे सीरीज में अच्छा खेल दिखाने पर नीलामी में इन खिलाड़ियों को मोटी रकम मिल सकती है।
आईपीएल हमेशा से ही वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का दबदबा रहा है। मौजूदा समय में भी जिन 33 खिलाड़ियों को रीटेन किया गया है। उसमें पोलार्ड के अलावा सुनील नरेन, आंद्रे रसेल जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। यहां हम उन 12 खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जो मेगा ऑक्शन से पहले अच्छा प्रदर्शन कर नीलामी में अपनी रकम बढ़ाने की कोशिश करेंगे...
1. डैरेन ब्रावो
2 of 13
डैरेन ब्रावो
- फोटो : getty
वेस्टइंडीज टीम के ओपनिंग बल्लेबाज डैरेन ब्रावो मेगा ऑक्शन में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने अपना बेस प्राइस 75 लाख रुपये रखा है। ब्रावो बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज हैं और किसी भी टीम के लिए वो बीच के औवरों में तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं। 32 साल के ब्रावो ने अब तक आईपीएल में सिर्फ एक मैच खेला है और उसमें नाबाद छह रन बनाए थे। ऐसे में ब्रावो भारत के खिलाफ बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। ताकि मेगा ऑक्शन में उन्हें कोई न कोई टीम खरीद ले।
2. शमराह ब्रूक्स
3 of 13
समराह ब्रूक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
33 साल के शमराह ब्रूक्स ने अब तक कोई आईपीएल मैच नहीं खेला है। इस बार भी उन्हें कोई खरीददार मिलने की संभावना कम है। इसी वजह से उन्होंने अपना बेस प्राइस भी 50 लाख रुपये रखा है। ब्रूक्स भी भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। अगर वह इन तीन मैचों में बड़ी पारी खेलते हैं तो मेगा ऑक्शन में टीमें उनके ऊपर भी बोली लगा सकती हैं। हालांकि, इसके लिए ब्रूक्स को ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करनी होगी।
3. ब्रैंडन किंग
4 of 13
ब्रैंडन किंग
- फोटो : सोशल मीडिया
कैरिबियाई टीम के युवा ओपनर ब्रैंडन किंग भी इस आईपीएल में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उन्होंने भी अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा है। 27 साल के किंग ने अब तक आईपीएल में कोई मैच नहीं खेला है, लेकिन वेस्टइंडीज के लिए टी-20 में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। अब भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में भी ब्रैंडन अच्छी बल्लेबाजी करना चाहेंगे। ताकि मेगा ऑक्शन में उन्हें भी कोई खरीददार मिल सके।
4. फैबिएन एलन
5 of 13
फैबियन एलन
- फोटो : ट्विटर
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर फैबिएन एलन भी मेगा ऑक्शन में शामिल हो रहे हैं। 75 लाख की बेस प्राइस वाले एलन को खरीदे जाने की संभावना काफी ज्यादा है। वो किफायती गेंदबाज होने के साथ ही उपयोगी बल्लेबाजी भी करते हैं। एलन एक शानदार फील्डर भी हैं। वो इससे पहले भी चार आईपीएल मैच खेल चुके हैं। इसमें उन्होंने बल्ले के साथ छह रन बनाए हैं और एक विकेट लिया है। भारत के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर वो भी सभी टीमों की निगाह में आना चाहेंगे।