Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Virat Kohli Picks 43-Run Knock in 2013 Champions Trophy Final as His Best ODI Innings

विराट कोहली ने चुनी अपनी नंबर-1 वनडे पारी: पाकिस्तान के खिलाफ 183 रन को छोड़ किसे बताया सर्वश्रेष्ठ? वीडियो

Thu, 05 Nov 2026 02:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 05 Nov 2026 02:19 PM IST
सार

विराट कोहली ने अपने 38वें जन्मदिन पर अपनी सर्वश्रेष्ठ वनडे पारी का खुलासा किया। उन्होंने 2013 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 34 गेंदों पर बनाए गए 43 रन को सबसे खास चुना। इस सूची में पाकिस्तान के खिलाफ 183 और श्रीलंका के विरुद्ध 133 रन जैसी यादगार पारियां भी शामिल थीं।

विज्ञापन
Virat Kohli Picks 43-Run Knock in 2013 Champions Trophy Final as His Best ODI Innings
कोहली - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपनी सर्वश्रेष्ठ वनडे पारी का खुलासा किया है। उन्होंने 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 43 रन की पारी को अपना पसंदीदा प्रदर्शन बताया। कोहली ने यह चुनाव अपने 38वें जन्मदिन के मौके पर स्टार स्पोर्ट्स की ओर से साझा किए गए एक वीडियो में किया। इस दौरान उन्हें अपने करियर की कुछ यादगार पारियों में से सर्वश्रेष्ठ चुनने का मौका दिया गया था। इसमें पाकिस्तान के खिलाफ 183 रन और श्रीलंका के विरुद्ध 133 रन की पारी भी शामिल थी, लेकिन कोहली ने इन सभी को पीछे छोड़ते हुए 2013 के फाइनल की पारी को चुना।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

Trending Videos

Virat Kohli Picks 43-Run Knock in 2013 Champions Trophy Final as His Best ODI Innings
कोहली - फोटो : PTI
34 गेंदों में 43 रन की पारी को बताया सबसे खास
इंग्लैंड के खिलाफ 2013 चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल बारिश से प्रभावित रहा था। एजबेस्टन में खेले गए इस मुकाबले को 20-20 ओवर का कर दिया गया था। बादल छाए रहने और मुश्किल परिस्थितियों के बीच भारतीय बल्लेबाजों को रन बनाने में परेशानी हो रही थी। नियमित अंतराल पर विकेट गिर रहे थे, लेकिन कोहली ने एक छोर संभाले रखा।

वह 19 रन के स्कोर पर पहले विकेट के गिरने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने शिखर धवन के साथ दूसरे विकेट के लिए 41 रन जोड़े। धवन 31 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद भारतीय टीम की पारी लड़खड़ा गई और 66 रन तक पांच विकेट गिर गए। ऐसे मुश्किल समय में कोहली ने 34 गेंदों पर 43 रन बनाए। उनकी पारी में एक चौका और एक छक्का शामिल था।

कोहली 19वें ओवर में आउट हुए। उनकी इस पारी और रवींद्र जडेजा के 33 रन की मदद से भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 129 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम निर्धारित ओवरों में 124 रन ही बना सकी। भारत ने यह मुकाबला पांच रन से जीतकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। कोहली की यह पारी इसलिए भी खास रही क्योंकि उन्होंने दबाव के बीच टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।
 

Virat Kohli Picks 43-Run Knock in 2013 Champions Trophy Final as His Best ODI Innings
विराट कोहली - फोटो : ANI
इन यादगार पारियों में से करना था चुनाव
स्टार स्पोर्ट्स के वीडियो में कोहली को अपने करियर की कुछ बेहतरीन वनडे पारियों में से पसंदीदा पारी चुननी थी। इसमें 2012 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ बनाए गए 183 रन, 2012 कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 133 रन और 2023 वनडे विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए गए 85 रन शामिल थे।

पाकिस्तान के खिलाफ 183 रन की पारी कोहली के वनडे करियर की सबसे यादगार पारियों में गिनी जाती है। वहीं, 2012 में श्रीलंका के खिलाफ 133 रन की नाबाद पारी के दौरान उन्होंने लसिथ मलिंगा जैसे अनुभवी गेंदबाज के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की थी। 2023 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 85 रन की पारी भी दबाव में आई उनकी अहम पारियों में शामिल है।

वीडियो में कोहली ने शुरुआत में 2011 वनडे विश्व कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ बनाए गए 35 रन को 2012 में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 133 रन की पारी से बेहतर चुना। इसके बाद उन्होंने 2013 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल की 43 रन की पारी और 2015 वनडे विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ बनाए गए 107 रन पर भी विचार किया। आखिरकार उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल की पारी को अपनी सर्वश्रेष्ठ वनडे पारी चुना।
 

Virat Kohli Picks 43-Run Knock in 2013 Champions Trophy Final as His Best ODI Innings
कोहली - फोटो : ANI
वनडे क्रिकेट में जारी है कोहली का दबदबा
38 साल के हो चुके कोहली फिलहाल भारतीय टीम के लिए केवल वनडे प्रारूप खेल रहे हैं। अपने करियर में उन्होंने कई ऐसी पारियां खेली हैं, जिनकी बदौलत भारत को मुश्किल मुकाबलों में जीत मिली। लक्ष्य का पीछा करते हुए उनकी बल्लेबाजी ने उन्हें दुनिया के सबसे बेहतरीन वनडे बल्लेबाजों और सफल चेज मास्टरों में शामिल किया है।

कोहली ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी बल्लेबाजी में निरंतरता, दबाव में फैसले लेने की क्षमता और लक्ष्य का पीछा करने का अंदाज उन्हें खास बनाता है। हालांकि उनके करियर की कई बड़ी पारियां प्रशंसकों के लिए यादगार हैं, लेकिन खुद कोहली के लिए 2013 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल की 43 रन की पारी सबसे ऊपर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed