{"_id":"6aec907253f3a6b2c00b9208","slug":"ranji-trophy-round-up-match-highlights-and-result-update-mumbai-vs-railway-bengal-vs-maharashtra-2026-11-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफी: मुंबई ने दर्ज की लगातार चौथी जीत, बंगाल को महाराष्ट्र ने हराया; त्रिपुरा ने चखा जीत का स्वाद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रणजी ट्रॉफी: मुंबई ने दर्ज की लगातार चौथी जीत, बंगाल को महाराष्ट्र ने हराया; त्रिपुरा ने चखा जीत का स्वाद
Thu, 05 Nov 2026 07:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 05 Nov 2026 07:49 PM IST
सार
रणजी ट्रॉफी में आज मुंबई ने रेलवे को हराकर चौथी जीत दर्ज की। वहीं, बंगाल को महाराष्ट्र के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को हराकर जीत का स्वाद चखा।
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी
- फोटो : PTI
विस्तार
मुंबई ने गुरुवार को रणजी ट्रॉफी के ग्रुप डी मुकाबले में रेलवे को 106 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी चौथी जीत दर्ज की जिससे उसके कुल अंक 27 हो गए हैं। रेलवे के सलामी बल्लेबाज ईशान गोयल (103) और सातवें नंबर के बल्लेबाज जुबैर अली (115) ने शतक लगाकर आखिरी दिन मुंबई को जीत से दूर रखने का प्रयत्न किया। लेकिन खेल के आखिरी घंटे में 42 बार की चैंपियन मुंबई ने शानदार वापसी की और बेहतरीन क्षेत्ररक्षण के दम पर जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन
Trending Videos
तमिलनाडु की बड़ी जीत
एक अन्य मैच में पहली पारी में शानदार शतक लगाने वाले अजीत राम ने (48 रन देकर सात विकेट) गेंदबाजी में कमाल दिखाया जिससे तमिलनाडु ने चंडीगढ़ के खिलाफ पारी और 259 रन से बड़ी जीत दर्ज की। तमिलनाडु की सात विकेट पर 571 रन की घोषित पारी के जवाब में चंडीगढ़ की टीम पहली पारी में सिर्फ 94 रनों पर सिमट गई थी। इसके बाद फॉलोऑन खेलते हुए चौथे दिन उनकी पूरी टीम 218 रन पर आउट हो गई।

महाराष्ट्र ग्रुप सी में शीर्ष पर
महाराष्ट्र ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मैच में बंगाल को 10 विकेट से हराकर बोनस अंक सहित सात अंक हासिल किए। महाराष्ट्र ने सचिन धास (नाबाद 61) और कप्तान पृथ्वी साव (नाबाद 53) के अर्धशतक से 19.4 ओवर में ही बिना विकेट खोए 114 रन बनाकर 112 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया। पृथ्वी ने 50 गेंद की अपनी पारी में तीन चौके और चार छक्के मारे जबकि सचिन की 68 गेंद की पारी में 10 चौके शामिल रहे। इस जीत से महाराष्ट्र के कुल 19 अंक हो गए हैं और वह बंगाल को पछाड़कर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। बंगाल 18 अंक के साथ दूसरे पायदान पर है।

त्रिपुरा ने दर्ज की पहली जीत
त्रिपुरा ने रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप बी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूर्व चैंपियन सौराष्ट्र को 133 रन से करारी शिकस्त देकर मौजूदा सत्र की पहली जीत दर्ज की। ऑफ स्पिनर संदीप सरकार और तेज गेंदबाज अभिजीत सरकार ने सात विकेट साझा कर त्रिपुरा की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई। त्रिपुरा ने 342 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही सौराष्ट्र को 208 रन पर आउट कर अपने क्रिकेट इतिहास की यादगार जीत दर्ज की। चार मुकाबलों में यह त्रिपुरा की पहली जीत है। इस सफलता के साथ टीम छह अंक लेकर अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। सौराष्ट्र चार मैचों में 13 अंक के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर बना हुआ है।