फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2019 विश्वकप से पहले टीम इंडिया में युवराज की जगह ले सकते हैं ये पांच खिलाड़ी 

Wed, 28 Jun 2017 09:54 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 28 Jun 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
these five players can replace yuvraj singh before 2019 ICC World Cup
युवराज सिंह - फोटो : E
हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ 300वां वनडे खेलने वाले युवराज सिंह के बल्ले का जादू फीका पड़ता जा रहा है। अपने आलराउंड खेल के बल पर टीम इंडिया को साल 2011 में विश्व चैंपियन का खिताब दिलाने वाले युवराज कई बार यह साबित कर चुके हैं कि वो एक मैच विनर हैं लेकिन अब उनके खेल में पहले जैसी बात नहीं रही। इस वजह से टीम इंडिया को कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 


2011 विश्वकप के बाद उन्होंने कैंसर का सामना किया और धमाकेदार तरीके से टीम इंडिया में वापसी की लेकिन इस दौरान उनका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा। इस वजह से वह टीम से अंदर बाहर होते रहे। इसका प्रमुख कारण उनकी कंसिस्टेंसी रही है। वह एक मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हैं लेकिन इसके बाद अगले कई मैच में उनका बल्ला खामोश रहता है। साल 2017 की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में युवराज को टीम इंडिया में वापसी करने का मौका मिला। उम्मीद के मुताबिक युवी प्रशंसकों की आशाओं पर खरे उतरे और 150 रन की शानदार पारी खेली। इसके बाद उन्हें एक बार फिर चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने का मौका मिला। जहां उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेली और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया। लेकिन इसके बाद उनका बल्ला फिर खामोश हो गया। श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ उनका बल्ला नहीं चला और टीम इंडिया को इन मैचों में हार का सामना करना पड़ा। 

एक जमाने में दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डरों में शुमार युवराज अब मैदान पर सुस्त दिखाई देते हैं। 35 साल के हो चुके युवराज की बॉडी लैंग्वेज भी अब पहले जैसी नजर नहीं आती और बढ़ती उम्र के साथ उनसे मैदान पर छलांग लगाकर गेंद को रोकने की अपेक्षा भी नहीं की जाती। ऐसे में वो 2019 के विश्वकप में खेल पाएंगे और अपना असर छोड़ पाएंगे इस बात को लेकर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। संभवतः वह अगले विश्वकप में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे, इस स्थिति में वो कौन से खिलाड़ी हैं जो टीम इंडिया में युवराज की जगह भर सकते हैं क्योंकि अगले विश्वकप के आयोजन में 2 साल से भी कम का समय बचा है और उस खिलाड़ी को पर्याप्त समय देना चाहिए। टीम इंडिया के बेहतर भविष्य के लिए कड़े निर्णय लेने का का समय आ गया है।   

2019 विश्वकप से पहले टीम इंडिया में युवराज की जगह ले सकते हैं ये पांच खिलाड़ी 

these five players can replace yuvraj singh before 2019 ICC World Cup
सुरेश रैना - फोटो : ESPN

सुरेश रैना
सुरेश रैना युवराज की जगह 2019 के विश्वकप के मद्देनजर टीम इंडिया में जगह मिल सकती है। उनका अनुभव टीम इंडिया के काम आएगा। पिछले एक दशक से वह टीम इंडिया के साथ जुड़े रहे हैं। उन्होंने कई बार विपरीत परिस्थितियों में टीम इंडिया को अपने बल्ले के बल पर उबारा है। ऐसे में जो स्थिति चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ बनी रैना वहां एंकर की भूमिका अदा कर सकते हैं साथ ही जरूरत पड़ने पर वह तेजी से भी रन बना सकते हैं। फिलहाल रैना फॉर्म में नहीं है साथ ही उन्हें बीसीसीआई का नया कॉन्ट्रैक्ट भी नहीं दिया गया है। ऐसे में उनकी वापसी मुश्किल दिखती है लेकिन उनके जैसे बल्लेबाज की उपस्थिति से टीम का मध्यक्रम मजबूत होगा। युवराज की तरह वह कप्तान को गेंदबाजी का विकल्प भी मुहैया कराते हैं और वह एक चुस्त फील्डर भी हैं। उनके आने से टीम की फील्डिंग की परेशानियां भी खत्म हो जाएंगी।

2019 विश्वकप से पहले टीम इंडिया में युवराज की जगह ले सकते हैं ये पांच खिलाड़ी 

these five players can replace yuvraj singh before 2019 ICC World Cup
दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक
दिनेश कार्तिक को चैंपियंस ट्रॉफी में अंतिम समय में चोटिल मनीष पांडे की जगह टीम में जगह दी गई। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पहले अभ्यास मैच में 94 रन की पारी खेलकर अपने चयन को भी सही साबित किया। एक दशक में कई बार टीम इंडिया में अंदर-बाहर होने के बावजूद कार्तिक टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर सके। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले कार्तिक को चयनकर्ता नजरअंदाज नहीं कर पा रहे हैं साथ ही उन्हें अंतिम 11 में भी शामिल होने का मौका नहीं मिल रहा है। लेकिन उनके अनुभव को देखते हुए युवराज की जगह टीम इंडिया में जगह मिल सकती है। लेकिन युवराज की जगह कार्तिक को टीम में जगह मिलना एक अस्थाई समाधान है। ऐसे में यह पूरी तरह चयन समिति पर निर्भर है कि वह क्या दांव लगाए। अंततः किसी युवा पर विश्वास जताने से बेहतर सेलेक्टर्स कार्तिक पर विश्वास जता सकते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

2019 विश्वकप से पहले टीम इंडिया में युवराज की जगह ले सकते हैं ये पांच खिलाड़ी 

these five players can replace yuvraj singh before 2019 ICC World Cup
मनीष पांडे - फोटो : PTI

मनीष पांडे
मनीष पांडे टीम इंडिया के उन युवा खिलाड़ियों में से हैं जो पिछले एक दशक से घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने में कामयाब रहे हैं लेकिन अब तक टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की नहीं कर सके हैं। साल 2016 में पांडे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें वनडे में शानदार मैच जिताउ शतक जड़कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का एक सफल प्रयास किया लेकिन इसके बाद चोटें उनके रास्ते का कांटा बन गईं। वह ऐेसे खिलाड़ी हैं जो नंबर 4 या पांच पर अच्छी बल्लेबाजी करते हैं और युवराज की जगह टीम इंडिया में फिट बैठते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में उन्हें एक बार फिर खुद को साबित करने का मौका मिला लेकिन इस वह सीरीज में बुरी तरह फ्लॉप हो गए। उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में जगह मिली थी लेकिन अंतिम समय में चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाने के कारण चूक गए और दिनेश कार्तिक को मौका मिल गया। संभावना है कि श्रीलंका दौरे के लिए उन्हें टीम में वापसी होगी और वह अपनी जगह टीम में पक्की करेंगे।

विज्ञापन

2019 विश्वकप से पहले टीम इंडिया में युवराज की जगह ले सकते हैं ये पांच खिलाड़ी 

these five players can replace yuvraj singh before 2019 ICC World Cup
ऋषभ पंत
टीम इंडिया में वेस्टइंडीज दौरे के लिए शामिल किए गए युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत ऐसे खिलाड़ी हैं जो युवराज की तरह बेखौफ बल्लेबाजी करते हैं। बांए हाथ से बल्लेबाजी के अंदाज से दुनिया आईपीएल में गुजरात के खिलाफ मैच में परिचित हो गई थी जिसमें उन्होंने बेखौफ अंदाज में 96 रन बनाए। उन्हें युवराज की जगह शामिल किए जाने से टीम इंडिया को एक रिजर्व विकेटकीपर के साथ-साथ एक धाकड़ बल्लेबाज भी मिल जाएगा। उम्र के जिस पड़ाव पर पंत हैं 2011 के विश्वकप के दौरान विराट भी उसी तरह के थे। उनपर कप्तान और टीम मैनेजमेंट ने विश्वास जताया था। ऐसे में ऋषभ के टीम में बने रहने की संभावना बढ़ जाती है।  

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed