फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WWC17: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ये पांच अंग्रेज खिलाड़ी बने विलेन

Mon, 24 Jul 2017 02:56 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 24 Jul 2017 02:56 AM IST
विज्ञापन
These english players became villain for team india in final at lords
विश्वचैंपियन इंग्लैंड - फोटो : r
इंग्लैंड के खिलाड़ियों का फॉर्म भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भी चला जिनकी वजह से टीम इंडिया को मुंह की खानी पड़ी। इन खिलाड़ियों के कारण भारत का विश्व चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर हो गया। आइए उन पांच खिलाड़ियों पर नजर डालें जो भारत और विश्वकप के बीच बाधा बने। 

WWC17: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ये पांच अंग्रेज खिलाड़ी बने विलेन

These english players became villain for team india in final at lords
सारा टेलर - फोटो : icc
सारा  टेलर - पुरुषों की काउंटी टीम नॉर्दन डिस्ट्रिक्स में खेलकर साराह ने अपना अलग मुकाम स्थापित करने वाली 28 वर्षीया टेलर ने 2017 महिला वर्ल्ड कप में भी बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया और टीम को फाइनल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका बल्ला फाइनल में भी चला। भारत के खिलाफ टेलर ने 62 गेंद में 45 रन की पारी खेली और इंग्लैंड को 228 रन के स्कोर तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इसके अलावा विकेट के पीछे भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। 9  मैचों में सारा ने एक शतक और दो अर्धशतकों की मदद से 396 रन बनाए। 

WWC17: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ये पांच अंग्रेज खिलाड़ी बने विलेन

These english players became villain for team india in final at lords
एलेक्स हार्टले
एलेक्स हार्टले  - इंग्लैंड का मौजूदा विश्व कप में गेंदबाजी प्रदर्शन प्रभावी नहीं रहा था। लेकिन 24 वर्षीया एलेक्स हार्टले 2017 महिला वर्ल्ड कप में फाइनल से पहले सर्वाधिक विकेट लेने वालों की लिस्ट में 16वें स्थान पर काबिज थी।  उन्होंने टूर्नामेंट में फाइनल से पहले  8 विकेट हासिल किए थे। बाएं हाथ की स्पिनर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन विकेट लिए, जो मौजूदा टूर्नामेंट में उनका बेस्ट परफॉरमेंस था। अपने इस प्रदर्शन को फाइनल में हार्टले ने दोहराया और भारत के दो विकेट हासिल कर लो जीत में महत्वपूर्ण योददान दिया। हार्टले ने 10 ओवर में 58 रन देकर दो विकेट हासिल किए।  जिसमें हरमनप्रीत और सुषमा वर्मा के विकेट शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

WWC17: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ये पांच अंग्रेज खिलाड़ी बने विलेन

These english players became villain for team india in final at lords
नटाली सीवर - फोटो : twitter
नताली सीवर: दाएं हाथ की बल्लेबाज नताली सीवर पूरे टूर्नामेंट में  बेहतरीन फॉर्म में रहीं। उन्होंने टूर्नामेंट में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ जोरदार शतक जड़े। इसके अलावा गेंद से भी नटाली ने टीम के लिए योगदान दिया। उन्होंने फाइनल में 68 गेंद में 51 रन बनाए। उनकी बल्लेबाजी की बदौलत ही इंग्लैेड शुरुआती झटकों से उबरकर 200 रन के पार पहुंच सकी। 
विज्ञापन

WWC17: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ये पांच अंग्रेज खिलाड़ी बने विलेन

These english players became villain for team india in final at lords
एन्या श्रबसोल
एन्या श्रबसोल 
तेज गेंदबाज एन्या श्रबसोल इंग्लैंड की जीत की स्टार साबित हुईं। उन्होंने 9.4 ओवर में 46 रन देकर 6 विकेट हासिल किए और टीम इंडिया के मुंह से जीत छीन ली। उन्होंने स्मृति मंधाना को खाता खोले बगैर पवेलियन भेजकर इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई। आखिरी ओवर में श्रबसोल ने अपनी गेंदों से कहर ढा दिया। उनकी गेंदबाजी की सबसे खास बात ये रही कि उन्होंने 32 डॉट गेंद फेंककर टीम इंडिया पर दबाव बढ़ाया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed