आईपीएल सीजन-11 में विराट कोहली के नेतृत्व वाली आरसीबी (रॉयल चैलेंजर बैंगलोर) का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। आरसीबी के पास इंटरनेशनल क्रिकेट में कोहराम मचाने वाले कई तूफानी क्रिकेटर्स हैं, इसके बावजूद टीम की हार का सिलसिला बदस्तूर जारी है।
चार में से सिर्फ एक मुकाबला जीतने वाली आरसीबी अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। रन रेट की वजह से आरसीबी सिर्फ दिल्ली डेयरडेविल्स से आगे है। इस सीजन में आरसीबी अगर वापसी करना चाहती है तो उसे अपनी रणनीतियों और खिलाड़ियों को लेकर कुछ बदलाव करने होंगे।
आरसीबी ने अपने शुरुआत मैच में ब्रैंडन मैकुलम और क्विंटन डीकॉक के साथ पारी की शुरुआत की थी, लेकिन 3 मैचों में मैकुलम ने सिर्फ 47 रन ही बनाए। वही मिडल ऑर्डर बल्लेबाज सरफराज खान ने भी 3 मैचों में सिर्फ 11 ही रन बनाए हैं। ऐसे में विराट कोहली कोहली चाहें तो वह सरफराज खान की जगह मनन वोहरा को टीम में जगह द सकते हैं। आईपीएल में वोहरा ने 25 की औसत और 140 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की है।
4 of 5
टिम साउदी
- फोटो : CricketCountry.com
आरसीबी ने इस सीरीज में अब तक सिर्फ एक ओवरसीज पेसर का इस्तेमाल किया है। क्रिस वोक्स के अलावा उमेश यादव, कुलवंत खेजरोलिया और मोहम्मद सिराज गेंदबाजी की कमान संभाल रहे हैं। उमेश यादव के अलावा अभी तक किसी भी गेंदबाज ने बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं किया है। ऐसे में कप्तान कोहली के पास टिम साउदी के रूप में एक अच्छा पेस अटैकिंग विकल्प है।
5 of 5
कॉलिन डे ग्रैंडहोम
- फोटो : File
न्यूजीलैंड के घातक ऑलराउंडर कोरी एंडरसन से आरसीबी को काफी आस थी, लेकिन गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी में अब तक यह खिलाड़ी पूरी तरह फ्लॉप रहा है। ऐसे में आरसीबी के लिए एंडरसन की जगह टीम में कॉलिन डी ग्रैंडहोम को शामिल करना ज्यादा सही होगा।