फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम चुनते वक्त चयनकर्ता दूर करना चाहेंगे टीम इंडिया की ये खामियां

Sun, 21 Jul 2019 08:05 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 21 Jul 2019 08:05 AM IST
विज्ञापन
The Team India selection googly for national selectors against West indies series
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता में वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान रविवार यानि 21 जुलाई को होगा। विश्व कप के सेमीफाइनल में हारकर भारतीय टीम बाहर हो गई थी। इसके बाद चयनकर्ताओं के सामने कई अहम सवाल हैं, जिसे जल्द से जल्द टीम मैनेजमेंट हल करना चाहेगा। वेस्टइंडीज दौरा टीम मैनेजमेंट के लिए कुछ नए खिलाड़ियों को आजमाने के लिए बेहतर अवसर है। जिसे भुनाते हुए चयनकर्ता नए चेहरों को मौका दे सकते हैं, लेकिन इसके बावजूद कई ऐसे सवाल हैं, जिससे टीम इंडिया के सलेक्शन पैनल को निबटना होगा।

The Team India selection googly for national selectors against West indies series
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व कप में धोनी ने कई स्थान पर बल्लेबाजी की। धोनी के साथ इस विश्व कप में जो सबसे बड़ी समस्या उभरकर सामने आई वो यह है कि स्ट्राइक बदलने और तेजी से रन बनाने में उन्हें काफी दिक्कतें आ रही हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच हो या फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल, धोनी बड़े शॉट नहीं खेल पाए। धोनी पर चयनकर्ताओं को जल्द फैसला लेना होगा कि यदि वह टीम में बने रहेंगे, तो उनकी भूमिका क्या होगी।

हालांकि धोनी ने खुद को वेस्टइंडीज दौरे से अलग करते हुए दो महीने की छुट्टी ले ली है। वह दो महीना पैरामिलिट्री फोर्स में अपनी सेवा देंगे।
 

The Team India selection googly for national selectors against West indies series
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ल्ड कप में नंबर चार की गुत्थी ने जमकर फजीहत कराई। इस स्थान पर टीम को एक अनुभवी बल्लेबाज की कमी खली। ऋषभ पंत से लेकर विजय शंकर तक ने बल्लेबाजी की पर वह सफल नहीं हो पाए। चयनकर्ताओं को ऐसे में इसपर मंथन करना होगा कि आखिर कौन इस नंबर की जिम्मेदारी संभालेगा। वेस्टइंडीज दौरे के लिए मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल जैसे बल्लेबाजों को शामिल कर उन्हें मौका दिया जा सकता है। वो इंडिया 'ए' टीम के लिए कैरेबियाई दौरे पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
The Team India selection googly for national selectors against West indies series
jasprit bumrah - फोटो : social media

वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की। मोहम्मद शमी को भी विंडीज दौरे के सीमित ओवरों के मैचों से आराम दिया जा सकता है। ऐसे में क्या नवदीप सैनी को भुवनेश्वर कुमार के साथ टीम इंडिया के आक्रमण को संभालने की जिम्मेदारी मिल सकती है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद भी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। दीपक चाहर को भी टी20 मैचों के लिए टीम इंडिया में शामिल करने पर चयन समिति जरूर विचार करना चाहेगी। चाहर वर्ल्ड कप के लिए स्टैंड बाई में शामिल थे।


 
विज्ञापन
The Team India selection googly for national selectors against West indies series
murli vijay

टेस्ट टीम में ओपनर के लिए भी जगह खाली है। शिखर धवन टेस्ट में ओपनिंग के लिए उपयुक्त साबित नहीं होते हैं। चोट के कारण वह सीमित ओवरों की टीम से भी बाहर हैं। युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ भी चोटिल हैं। इनकी गैर-मौजूदगी में मयंक अग्रवाल और केएल राहुल करियर में पहली बार ओपनिंग कर सकते हैं। इसके अलावा विजय की एक बार फिर से वापसी हो सकती है या हनुमा विहारी को एक बार फिर से सलामी बल्लेबाज के रूप में आजमाया जाएगा। अगर चयनकर्ता ऐसा करते हैं तो गुजरात के प्रियंक पंचाल और बंगाल के अभिमन्यु एसासवरन पर उनकी नजर जरूर जाएगी। इन दोनों ने घरेलू सीजन में 898 और 861 रन बनाए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed